Banka : अभी महज 10 फीसद हुई है रोपनी, इस साल 96 हजार हेक्‍टेयर में होगी धान की खेती, झमाझम बारिश के बाद...

बांका में अब तक महज 10 फीसद धान की खेती हुई है। इस साल 96 हजार हेक्‍टर में यहां पर खेती का लक्ष्‍य रखा गया है। मंगलवार को भारी बारिश के बाद किसान खेतों में उतर गए हैं। अब रोपनी में तेजी की उम्‍मीद है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 02:55 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 02:55 PM (IST)
Banka : अभी महज 10 फीसद हुई है रोपनी, इस साल 96 हजार हेक्‍टेयर में होगी धान की खेती, झमाझम बारिश के बाद...
बांका में अब तक महज 10 फीसद धान की खेती हुई है।

संवाद सूत्र, बांका। जिले में बारिश नहीं होने से कृषि कार्य सही से नहीं हो पा रही थी। लोगों को खेतों में धान की रोपाई के लिए मशीन से पानी डालना पड़ रहा था, लेकिन मंगलवार को पूरे जिले में जमकर बारिश हुई है। करीब डेढ़ घंटे में शहर में लगभग 50 से 60 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही पूरे जिला में 25 एमएम बारिश होने का अनुमान है। सभी खेत पानी से लबालब भर गया है। अभी तक दस हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई हुई है। लेकिन अब इसमें तेजी आने की उम्मीद है।

जिले में 96 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य है। इसमें से कृषि विभाग के आंकड़े के अनुसार दस हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई है। खेतों में पानी नहीं रहने के कारण कृषि कार्य धीमा था। लेकिन मंगलवार को जिले में हुई जमकर बारिश के बाद सभी खेत पानी से भर गए। किसान रुपेश चौधरी ने बताया कि अब सभी किसान कृषि कार्य में लग जाएंगे। इससे कृषि कार्य में तेजी आएगी।

प्वाईंटर्स

-50 से 60 एमएम डेढ़ घंटे में हुई बारिश

-25 से 31 के बीच सामान्य वर्षा होने की उम्मीद

-96 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई का है लक्ष्य

केविके के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर आने वाले एक या दो दिनों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाए रहेंगे एवं अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेंटीग्रेट एवं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेंटीग्रेट के मध्य रह सकती है। सुबह की सापेक्षिक आद्रता 80 से 85 फीसद एवं शाम की सापेक्षिक आद्रता 55 से 60 फीसद तक रहने के साथ-साथ मुख्य रूप से पूरवा हवा चलने की संभावना है। आनेवाले 25 से 31 जुलाई के बीच सामान्य वर्षा होने एवं इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक एवं न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकती है।  

chat bot
आपका साथी