बिहार में दिनदहाड़े बैंक में डाका, कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर 6.80 लाख लूट ले गए।

बिहार के मधेपुरा में अराधियों ने हथियार के बल पर 6.80 लाख लूट ले गए। इस दौरान कर्मचारियों को एक बाथरूम में बंद कर दिया। इस पूरे घटना को अंजाम पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 01:45 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 01:45 PM (IST)
बिहार में दिनदहाड़े बैंक में डाका, कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर 6.80 लाख लूट ले गए।
बिहार के मधेपुरा में अराधियों ने हथियार के बल पर 6.80 लाख लूट ले गए।

जागरण संवाददाता, मधेपुरा। मधेपुरा में फाइनांस कर्मी से शुक्रवार को दिनदहाड़े 6.80 लाख रुपये बदमाश लूट ले गए। घटना जिला मुख्यालय स्थित बंधन बैंक के समीप भारत फाइनांस इंक्लूजर लिमिटेड में दिन के साढ़े नौ बजे के करीब की है। पांच हथियार बंद बदमाशों ने धूसकर कैशियर को पिस्टल के बल पर बाथरूम में बंद कर दिया। उसके बाद रुपये वाला सेफ लूटकर फरार हो गया। सेफ में लगभग छह लाख 80 हजार रुपया था।सारा घटना सीसीटीवी में कैद है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की धड़पकड़ में लगे हैं। साथ ही बैंक के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।  

chat bot
आपका साथी