कोरोना से बचाव की जानकारी दे रहे स्वास्थ्यकर्मी

भागलपुर। रजंडीपुर गांव में बुधवार को जागरुकता अभियान स्क्वाड हेल्प क्लब द्वारा चलाया गया। लोगों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 10:48 PM (IST)
कोरोना से बचाव की जानकारी दे रहे स्वास्थ्यकर्मी
कोरोना से बचाव की जानकारी दे रहे स्वास्थ्यकर्मी

भागलपुर। रजंडीपुर गांव में बुधवार को जागरुकता अभियान स्क्वाड हेल्प क्लब द्वारा चलाया गया। लोगों को कोरोना वायरस के अलावा मलेरिया और डेंगू से कैसे बचें इसकी जानकारी डॉ. विनय कुमार झा ने दी।

उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के बीच शारीरिक दूरी बनाकर रखें। साथ ही सैनिटाइजर हाथों में लगाएं। मास्क लगाएं और साबुन से हाथ धोते रहने से कोरोना से बचाव किया जा सकता है। ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू से बचाव के लिए भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल-जमाव वाले क्षेत्र में मच्छरों की बढ़ोतरी होती है। अभी बरसात का मौसम है। घर के अंदर या बाहर बर्तनों में पानी जमा नहीं होने दें। गमलों के पानी को भी बदलते रहे। ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर दिए गए। गेना लाल मंडल, शिक्षण मनीष कुमार झा, स्वास्थ्यकर्मी इंद्रजीत, गुरुदेव, शिल्पी और राहुल मिश्रा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी