मुंगेर में शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आधे दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

मुंगेर में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया गया। यहां शराब तस्‍करों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। इस घटना में आधे दर्जन पुलिसकर्मी जख्‍मी हो गए। प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:21 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:21 AM (IST)
मुंगेर में शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आधे दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी
मुंगेर में शराब तस्‍करी का खेल जारी है।

संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर)। रविवार की देर रात असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा पंचायत के फूसना गांव में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया गया। इस घटना में आधे दर्जन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। जिसमें एक पुलिस कर्मी को गंभीर चोट आई है।

शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर तारापुर एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकवा पंचायत के फूसना गांव में छापामारी की। जहां से पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की। शराब बरामद करने के बाद पुलिस असरगंज थाना लौट आई। इस दौरान पुलिस को शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस की टीम तारापुर एसडीपीओ के नेतृत्व में फिर से शराब तस्करों को गिरफ्तार करने फूसना गांव गई। पुलिस टीम के दोबारा गांव पहुंचते ही शराब तस्करों के इशारे पर असमाजिक तत्वों ने लाठी डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान असमाजिक तत्वों की भीड़ की ओर से देसी कट्टा से फायरिंग भी की गई। मारपीट की घटना में आधे दर्जन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। एसडीपीओ के एक अंगरक्षक को गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा पंचायत के फूसना गांव में पुलिस ने शराब की बरामदगी को लेकर छापामारी की। पुलिस शराब बरामद कर लौट आई। लेकिन, शराब तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बाद में शराब तस्करों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम फिर से फूसना गांव गई। जहां शराब तस्करों के इशारे पर असमाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में छह पुलिस कर्मी जख्मी हुए। पांच पुलिस कर्मी को आंशिक चोट आई है। तारापुर एसडीपीओ के एक अंगरक्षक को गंभीर चोट आई है। दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - जागुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, एसपी मुंगेर

chat bot
आपका साथी