Araria Bihar News: महादलित टोले में मोहम्मद मेजर का खौफ, कई महिलाओं के बाद अब 6 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम

मोहम्मद मेजर ये वो नाम है जिससे अररिया के महादलित टोले की महिलाओं का जीना दुश्वार है। ये किसी के भी घर में घुस जाता है और महिलाओं की इज्जत लूट लेता है। अबकी इसने छह साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया है। महिलाओं ने फांसी की मांग...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 01:56 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 01:56 PM (IST)
Araria Bihar News: महादलित टोले में मोहम्मद मेजर का खौफ, कई महिलाओं के बाद अब 6 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम
मोहम्मद मेजर की दरिंदगी से डरती हैं महिलाएं।

संवाद सूत्र, अररिया। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में छह साल की दलित मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी मोहम्मद मेजर नाम के युवक को यहां के लोग दरिंदा कहते हैं। मेजर के पिता शमशेर पंचायत का मुखिया रह चुका है। पूरा परिवार दंबग के रूप में क्षेत्र में जाना जाता है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला मेजर इससे पहले भी इस गंदे काम के लिए जेल जा चुका है। उसपर दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज हैं। गांव की महिलाओं का कहना है कि ऐसे दुष्कर्मी को फांसी की सजा हो जानी चाहिए।

मोहम्मद मेजर के ऊपर दो मामले अररिया महिला थाने में और एक मामला पूर्णिया के जानकीनगर में दर्ज है। हालांकि, महिलाओं के साथ उसका व्यवहार हमेशा गंदा रहा है। दबंगई के कारण कई मामले थाना तक नहीं पहुंच पाता है। ताजा मामला बुधवार का है, जहां एक छह साल की मासूम बच्ची के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मेजर ने ट्रैक्टर से बच्ची के दादा की खेत की जुताई की। शाम को खेत की जुताई के बाद आरोपी दरिंदा पीड़ित के घर पर आया। घर के बरामदे पर छह साल की मासूम अपने दादा के साथ लेटी हुई थी। आरोपित ने बच्ची से पीने के लिए पानी मांगा। जब बच्ची चापाकल के पास पानी लेने जा ही रही थी कि इसी क्रम में आरोपी युवक ने पीछे से बच्ची का मुंह दबाकर अपने साथ उठा ले गया।

बच्ची के दादा ने जब आरोपी को अपनी पोती को ले जाते देखा, तो उन्होंने शोरगुल मचाना शुरू किया। लेकिन उसके डर से कोई सामने नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन भी की,लेकिन निराशा हाथ लगी। बाद में आरोपित मेजर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित मासूम बच्ची को अपने साथ लाकर घर पर छोड़ दिया। बच्ची खून से लथपथ थी। इस घटना के बाद दलित परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि दुष्कर्मी कभी भी किसी के साथ कुछ कर सकता है। उसकी गिरफ्तारी जल्द हो और उसे फांसी की सजा दी जाए।

हैरान कर देने वाला मामला

महादलित टोले का मामला महिलाओं का कहना किसी के भी घर घुस जाता है दबंग आरोपी  बच्चियों के साथ-साथ महिलाओं से करता है छेड़छाड़  शराब के नशे में बच्ची के साथ किया घिनौना काम पंचायत करा फिर से की मामला रफा दफा करने की कोशिश

इलाके में चर्चा है कि कई घर इसके खौफ से पलायन कर चुके हैं। दबंगई ऐसी है कि कइयों के साथ हुए गलत काम के बाद किसी ने अपना मुंह तक नहीं खोला। इसकी दरंदगी की शिकार कई महिलाएं हुई हैं।

बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले पर के डीएसपी पुष्कर कुमार समेत भरगामा थानाध्यक्ष उमेश कुमार और महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने पुलिस ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे लोग डरें नहीं, दोषी की जल्द गिरफ्तारी होगी। वहीं पंचायत के प्रबुद्ध लोगों ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए साथ देने का भरोसा दिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।हालांकि, बुधवार को मामले के बाद मेजर ने पहले सुलह कराने के लिए बुधवार की देर रात सुलह को लेकर गांव में पंचायती की भी नाकाम कोशिश की गई। लेकिन पुलिस प्रबुद्ध लोगों के जुटने पर वे अपने कोशिश में कामयाब नहीं हो सका।

chat bot
आपका साथी