बांका में प्रेमी के घर पर हुई युवती की मौत के मामले में एक और नया मोड़, सामने आया आडियो क्लिप, अब SP से मिलेंगे स्वजन

बांका जिले में प्रेमी के घर हुई युवती की मौत पर नया मोड़ आ गया है। इससे पहले प्रेमी के घर वालों ने कहा था कि प्रेमिका युवक से शादी करना चाहती थी क्योंकि उसकी नौकरी लग गई थी लेकिन युवक राजी न हुआ तो सुसाइड कर लिया...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:52 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:52 PM (IST)
बांका में प्रेमी के घर पर हुई युवती की मौत के मामले में एक और नया मोड़, सामने आया आडियो क्लिप, अब SP से मिलेंगे स्वजन
बांका में प्रेमी के घर पर हुई युवती की मौत का मामला।

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। बांका जिले के बेलहर के कुमरी गांव में रविवार रात जमुई जिले के सिमुलतला थाना के खुरंडा गांव निवासी भुटका तुरी के पुत्री गुंजा कुमारी (18) की हत्या मामले में नित नया मोड़ आ रहा है। स्वजनों ने एक आडियो क्लिप सामने रखी है। जिसमें आरोपित प्रेमी चंदन तुरी ने मृतका को फोनकर कटोरिया बुलाने और एक अन्य साथी के साथ बाइक से बिठाकर कुमरी गांव ले जाने की बात कही है।

हालांकि आडियो क्लिप से प्रेम-प्रसंग का मामला स्पष्ट हो रहा है। घटना के चार दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने कारण स्वजनों ने डीएम सुहर्ष भगत और एसपी अरविंद कुमार गुप्ता से मिलने का निर्णय लिया है। रविवार रात गुंजा कुमारी की मौत प्रेमी चंदन कुमार तुरी के घर कुमरी गांव में हो गई थी। उसका शव सोमवार को प्रेमी के घर स्थित एक कमरे में पलंग पर पड़ा स्वजनों को मिला।

घटना के बाद आरोपित प्रेमी सहित सभी स्वजन घर छोड़ फरार हो गया है। विवाहिता के पिता भुटका तुरी ने प्रेमी चंदन कुमार तुरी, बड़े भाई सूरज तुरी, मां सजनी देवी, सौतेली मां कालो देवी, बहनोई पवन उर्फ पप्पू तुरी खिलाफ गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। जबकि पड़ोसी खुदकशी की बात कह रहे हैं। प्रेम-प्रसंग की बात दोनों पक्षों के लोग स्वीकार कर रहे हैं।

भाई गौतम कुमार तुरी ने बताया कि दशहरा मेला देखने के लिए शुक्रवार को आरोपित चंदन तुरी घर पर आया था। शनिवार सुबह वह चला गया। रविवार को उसने मृतका को फोनकर कटोरिया बुलाया। एक अन्य साथी के साथ मिलकर बाइक से उसे कुमरी ले गया। रात में उसे प्रताडि़त किया गया। खाना तक नहीं दिया गया। इसकी जानकारी फोनकर खुद मृतका ने दिया था।

सुबह जब हमलोग वहां पहुंचे, तो शव पलंग पर पड़ा मिला। सभी आरोपित फरार थे। उसकी हत्या कर दी गई है। आरोपित चंदन से मृतका के शादी की बात चल रही थी। पुलिस भी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। शुक्रवार को डीएम और एसपी से मिलेंगे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी