कटिहार जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की घोषणा, कई प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत

कटिहार जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुई। अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष माला कुमारी ने की। जदयू महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की घोषणा महिला जिलाध्यक्ष ने की है। 15 जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष को मनोनित किया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 09:51 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 09:51 AM (IST)
कटिहार जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की घोषणा, कई प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत
कटिहार में जदयू महिला प्रकोष्‍ठ की जिला इकाई गठित की गई है।

संवाद सहयोगी, कटिहार। जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष माला कुमारी ने की। बैठक मे जदयू महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की घोषणा महिला जिलाध्यक्ष द्वारा की गई। जदयू महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद पर अनिता देवी, शोभा देवी, काली प्रमाणिक, इन्दू देवी, प्रीती पटेल, रोहनी देवी,विनीता यादव को मनोनीत किया गया। जिला महासचिव आशा सुमन, संगीता गुप्ता, सुलोचना गोस्वामी, विन्दा देवी, टुको देवी, डेजी कुमारी और नीरा देवी बनाई गई हैं।

जिला सचिव के पद पर संजू देवी, ओमलता गोस्वामी, बेबी कुमारी, सुमिता विश्वास, बेबी पांडे, रूबी देवी, नेहरू नीशा तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर सुनीता देवी, संतो देवी, पुनम देवी, किरण देवी, नूतन देवी, मुसर्रत प्रवीण, बंदना देवी को मनोनीत किया गया है। जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रवक्ता प्रियंका कुमारी तथा सुनीता देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने सभी मनोनीत पदाधिकारी को जिम्मेवारी के साथ संगठन को मजबूत करते हुये सरकार की कल्याणकारी योजना का प्रचार प्रसार कर जरूरतमंदों को इसका लाभ पहुंचाने की बात कही। बताया की नीतीश सरकार ने महिलाओं के अधिकार को लेकर पंचायत चुनाव सहित मेडिकल आदि क्षेत्र में आरक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। इस मौके पर जदयू के पूर्व नगर अध्यक्ष शिव प्रकाश गरोदिया, जदयू प्रवक्ता सह उपमेयर सूरज प्रकाश राय सहित महिला प्रकाेष्ठ की कई पदाधिकारी मौजूद थी।

जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष की भी हुई घोषणा

जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष माला कुमारी ने 15 जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष को मनोनित किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बरारी से गुडडी कौर, समेली मे सरीता देवी, कुर्सेला से शोभा कुमारी,आजमनगर से राजश्री पांडे, कदवा से माला देवी, हसनगंज से नीरा देवी, मनिहारी से संगीता देवी, अमदाबाद से रंजो देवी, मनसाही से रीना राय, बारसोई से महजबी खातून, कोढ़ा से पुनम देवी, डंडखोरा से विमला देवी, बलरामपुर से कल्पना दास, कटिहार सदर से अंजू देवी को मनोनित किया गया है। जबकि प्राणपुर प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा अभी नहीं की गई है।

chat bot
आपका साथी