जमुई में नवनिर्वाचित मुखिया खूब थिरके, फायरिंग कर फैलाया दहशत, मनाया जश्‍न, बोले-अब डरने की क्या बात है

जमुई में सबलबीघा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अंजनी मिश्रा ने विजय जुलूस ने खूब डांस किया। फायरिंग कर पूरे क्षेत्र में फैलाया दहशत। कोरोना गाइडलाइन का उल्‍लंघन करते हुए मनाया जश्‍न। बोले-अब डरने की क्या बात है। चुनाव तो हम जीत गए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:36 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:36 AM (IST)
जमुई में नवनिर्वाचित मुखिया खूब थिरके, फायरिंग कर फैलाया दहशत, मनाया जश्‍न, बोले-अब डरने की क्या बात है
जमुई में सबलबीघा पंचायत के मुखिया अंजनी मिश्रा ने ने खूब डांस किया। फ‍ाय‍र‍िंंग की।

संवाद सहयोगी, जमुई। चुनाव के दौरान सर्वाधिक उम्मीदवार को लेकर चर्चित सबलबीघा पंचायत एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस दफे नवनिर्वाचित मुखिया के विजय जुलूस में हर्ष फायरिंग से सुर्खियां मिली है। अब हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने वायरल वीडियो की तहकीकात कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश सिकंदरा के थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक को दिया है। इस घटनाक्रम से नवनिर्वाचित मुखिया अंजनी मिश्रा उर्फ बंटी मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की एक घटना नगर थाना क्षेत्र में भी हुई थी। जिसमें वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डिशू नामजद हुए थे। फिलहाल वे अग्रिम जमानत लेकर घूम रहे हैं।

लाइसेंस रद करने जैसी कार्रवाई भी रदी टोकरी में चली गई। बताया जाता है कि सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत सबलबीघा पंचायत में रविवार की रात मुखिया की जीत के जश्न में विजय जुलूस निकला था। उक्त जुलूस में गांव के ही निवासी बिल्डर दीपक दुबे का निजी सुरक्षा गार्ड वीडियो में लाइसेंसी राइफल से फायरिंग करता दिख रहा है। इस दौरान दीपक दुबे और मुखिया रुक कर फायरिंग होने का इंतजार करते दिख रहे हैं। वीडियो में ताबड़तोड़ दो फायर किए जाने की पुष्टि हो रही है। अचानक हुई फायरिंग से कुछ देर के लिए गांव में दहशत कायम हो गया। बाद में स्थिति स्पष्ट होने के पश्चात लोगों ने राहत की सांस ली। यहां बता दें कि सबलबीघा पंचायत से सिकंदरा प्रखंड में सर्वाधिक 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ गए थे।

उक्त चुनावी महासमर में अंजनी मिश्रा उर्फ बंटी मिश्रा ने 87 मतों से बढ़त हासिल कर जीत दर्ज कराई है। मुखिया के साथ गांव के ही मुरारी मोहन दुबे सरपंच पद के लिए उम्मीदवार थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हार का गम मिटाने के लिए ही मुरारी दुबे के पुत्र दीपक दुबे मुखिया के जीत से जश्न में शरीक हो गया और दीपक के सुरक्षा गार्ड ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान फायरिंग के उपरांत खेला होबे का नारा भी समर्थक बुलंद करते हैं। साथ ही वीडियो में लाउडस्पीकर से डरने की क्या बात है, जब ऊपरवाला साथ है.... गीत बजने की आवाज सुनाई दे रही है। कुछेक लोगों द्वारा चुनाव के दौरान कर्बला के लिए चार कट्ठा जमीन दान देकर मत को प्रभावित किए जाने की भी चर्चा की जा रही है। लेकिन, इसकी कोई प्रमाणिकता नहीं दी गई है।

विजय जुलूस में हर्ष फायरिंग का वीडियो उन्हें भी मिला है। उसकी तहकीकात कर सिकंदरा थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। - प्रमोद कुमार मंडल, पुलिस अधीक्षक, जमुई।

chat bot
आपका साथी