फूलों की खुशबू से महक उठेगा अंग प्रदेश, किसानों के घर होगी धनवर्षा!

फूलों की खुशबू से अंग प्रदेश महक उठेगा। इससे किसानों के घर भी धनवर्षा होगी। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। भागलपुर आत्‍मा की ओर से 50 किसानों के समूह को फूलों की व्‍यवसायिक खेती के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। अब...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:10 PM (IST)
फूलों की खुशबू से महक उठेगा अंग प्रदेश, किसानों के घर होगी धनवर्षा!
प्रशिक्षण के दौरान आत्‍मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह व अन्‍य।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। भागलपुर और आसपास के इलाके में अब तक शादी व अन्‍य मांगलिक कार्यों के लिए दूसरी जगहों से फूल मंगाए जाते हैं। यहां के किसान इसका व्‍यवायिक खेती नहीं कर रहे हैं। लेकिन ये स्थिति अब बदलने वाली है। अंग प्रदेश जल्‍द फूलों से महक उठेगा। साथ ही यहां के किसानों के घर भी 'धनवर्षा' होगी। 

इस सपने को सकार करने का बीड़ा कृषि प्रौध्‍योग‍िकी प्रबंध अभिकरण (आत्‍मा) भागलपुर ने उठाया है। पहले चरण में फूलों की खेती के लिए 50 किसानों का एक समूह तैयार किया गया है। समूह के किसानों को बुधवार को आत्‍मा के हाल में प्रशिक्षण भी दिया गया। 

 उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने किसानों को बताया कि फूलों की खेती तो आसानी से की जा सकती है, लेकिन हमलोग गुणवत्‍ता पूर्ण फूलों की खेती पर ध्‍यान देंगे। उन्‍होंने कहा कि फूलों की व्‍यवसायिक खेती में रोजगार की असीम संभावनाएं है। युवा किसाना इसमें अपना बेहतर भविष्‍य बना सकते हैं। साथ ही अगर उन्‍हें किसी तरह की परेशानी होती है तो हर तरह की तकनीकि मदद आत्‍मा की ओर से उपलब्‍ध कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। 

लगातार बढ़ती जा रही बाजार में फूलों की मांग 

कृष‍ि विज्ञान केंद्र, सबौर के प्रधान विज्ञानी अरविंद सिन्‍हा ने बताया कि बाजार में फूलों की मांग लगाता बढ़ती जा रही है। इसलिए किसानों को इसकी खेती की ओर ध्‍यान देनी चाहिए। इसकी खेती शुरू करने से पहले प्रशिक्षण जरूर लें। इससे आपके पास चुनौतियां कम होंगी। 

केविके की विज्ञानी डा ममता कुमारी ने बताया कि फूलों की खेती के लिए जल निकास वाली बलुई दोमट मिट्टी अच्‍छी मानी जाती है। इसकी खेती में किसानों को अच्‍छी बचत भी होगी। उन्‍होंने कहा कि किसान फूलों की खेती को आधार बनाकर अपनी आमदनी आसानी से दोगुनी कर सकते हैं। इस दौरान वहां पर आशीष कुमार, परमेश्‍वर कुमार सिंह, क्‍यूरी कुमारी सहित अन्‍य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी