शौच के लिए बहियार गई आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित युवक को किया गिरफ्तार

बांका में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना धोरैया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 04:41 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 04:41 PM (IST)
शौच के लिए बहियार गई आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित युवक को किया गिरफ्तार
बांका में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

जागरण संवाददाता, बांका। धोरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को शौच के लिए बहियार गई एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जाता है कि बच्ची शौच के लिए घर से अकेली गांव के बाहर खेत में गई थी। इस दौरान बच्ची को अकेली पाकर आरोपित युवक ने उसे पकड़कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद बच्ची रोती बिलखती घर पहुंचकर अपनी मां को इसकी जानकारी दी। जिस पर लड़की की मां ने धोरैया थाना पहुंचकर आरोपित धर्मेंद्र यादव के खिलाफ केस किया है। इधर, केस दर्ज होते ही थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश

धोरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को शौच के लिए बहियार गई एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने बताया कि आरोपित युवक पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास कर चुका है।

chat bot
आपका साथी