लखीसराय: भाभी और देवर की इस प्रेम कहानी में कई Twist, अधर में है पांच व्‍यक्ति की जिंदगी, अब क्‍या करें

लखीसराय में एक आश्‍चर्यजनक प्रेम कहानी सामने में आया है। भाभी और देवर की इस प्रेम कहानी में कई Twist आ गए हैं। गुस्‍से में देवर ने भाभी को जख्‍मी कर दिया है। पांच व्‍यक्ति की जिंदगी अधर में लटक गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:28 PM (IST)
लखीसराय: भाभी और देवर की इस प्रेम कहानी में कई Twist, अधर में है पांच व्‍यक्ति की जिंदगी, अब क्‍या करें
देवर और भाभी के बीच की प्रेम कहानी।

संवाद सूत्र, पीरी बाजार (लखीसराय)। प्यार में पागल एक देवर ने रिश्ते की भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया और खुद फरार हो गया। गंभीर अवस्था में महिला को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा ले जाया गया। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के महा अभयपुर के गुल्ली सदा की पत्नी चमेली देवी को उसके देवर भोला सदा उर्फ फुलो सदा ने धारदार चाकू से घायल करके मौके से फरार हो गया।

चाकू महिला के पेट में मारा गया है। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी। उसका पति दूसरे शहर में मजदूरी करता है जबकि उसकी सास धान काटने गई हुई थी। तभी उसके देवर के साथ कुछ कहासुनी हो गई एवं बात इतनी बढ़ गई कि देवर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इधर सूचना पर पीरी बाजार थाना के एसआइ संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच घायल महिला को सूर्यगढ़ा इलाज के लिए भेजा।

पूर्व में महिला अपने देवर संग हुई थी फरार

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने देवर के संग पूर्व में फरार हो गई थी। इस घटना से आहत होकर उसके पति ने उसे छोड़ दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन महिला वापस आने के बाद अपने पति से समझौता करके रहने लगी। इस वजह से दूसरी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई।

इधर देवर भाभी का प्यार अब भी कम नहीं हुआ था। इधर कुछ दिन पहले देवर भोला सदा की शादी उसकी सास ने करा दी थी। बावजूद भाभी के साथ उसका संबंध बना रहा। इसे देख देवरानी भी देवर को छोड़कर चली गई। हालांकि देवर की शादी के बाद से दोनों के संबंध में खटास आने लगा था। इधर गुरुवार को दोनों घर में अकेले था तभी दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ एवं नौबत यहां तक आ पहुंची।

chat bot
आपका साथी