Bihar Politics: लखीसराय पहुंचे कांग्रेस MP अखिलेश सिंह, बोले- CM नीतीश कुमार भूल गए बड़हिया-मोकामा टाल की समस्या

Bihar Politics कांग्रेस से राज्यसभा MP अखिलेश सिंह गुरुवार को लखीसराय पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि लखीसराय के ड़हिया-मोकामा टाल की समस्या को सीएम नीतीश कुमार ने भुला दिया है। जबकि यहां की जनता ने उन्हें कहां से कहां पहुंचा दिया...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:50 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:50 PM (IST)
Bihar Politics: लखीसराय पहुंचे कांग्रेस MP अखिलेश सिंह, बोले- CM नीतीश कुमार भूल गए बड़हिया-मोकामा टाल की समस्या
लखीसराय पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह।

संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। Bihar Politics: 'बड़हिया-मोकामा टाल की समस्या को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भुला दिया है। जबकि टाल संघर्ष समिति के बैनर तले ही किसानों की समस्या को उठाकर एवं संघर्ष करते हुए विधायक बने। उसके बाद वे सांसद, केंद्रीय मंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री बने। लेकिन बड़हिया-मोकामा के किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है। टाल क्षेत्र के किसान जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं।' उक्त बातें कांग्रेस नेता सह राज्यसभा MP अखिलेश सिंह ने बड़हिया लोहिया चौक पर प्रेस वार्ता में कही।

कांग्रेस नेता सह सांसद डा अखिलेश प्रसाद सिंह तारापुर से विधानसभा उप चुनाव प्रचार कार्यक्रम एवं खडग़पुर के मंझगांव में श्रीकृष्ण बाबू की जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पटना लौट रहे थे। अखिलेश सिंह का बड़हिया में कांग्रेस नेता अमरेश कुमार अनीस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सभा की बैठक में बड़हिया-मोकामा टाल क्षेत्र की समस्या को जरूर रखेंगे। टाल क्षेत्र के जलजमाव की समस्या का स्थायी निदान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने एक प्रतिनिधि मंडल को पटना बुलाया है। इस मौके पर पूर्व विधायक बंटी चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरेश कुमार अनीस, कृष्णमोहन सिंह, आलोक कुमार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष चुनचुन सिंह, कृष्णमोहन सिंह, दशरथ सिंह, तीरथ सिंह, कन्हैया कुमार, शंभु सिंह, भोली सिंह, कुंदन ठाकुर, मणिकांत पासवान, सुमन कुमार, भुखन सिंह, अंशुमन कुमार अंशु आदि मौजूद थे।

बिहार केसरी श्री कष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस का कार्यक्रम

बड़हिया प्रखंड कार्यालय एवं नगर स्थित श्रीकृष्ण चौक पर बुधवार को बिहार के आधुनिक निर्माता प्रथम मुख्यमंत्री डा श्रीकृष्ण सिंह की 134वीं जयंती मनाई गई। समारोह में डाक्टर श्रीकृष्ण बाबू की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चुनचुन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण बाबू की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार के श्रीकृष्ण बाबू आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ संगठित आंदोलन चलाने के कारण कई बार जेल गए। उन्होंने बिहार वासियों के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए। उनकी पहचान बिहार ही नहीं बल्कि देश भर में है।

chat bot
आपका साथी