मौसम अनुरूप किसानों को खेती का मिलेगा प्रशिक्षण : मंत्री

कसान सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे सूबे के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मौसम के अनुरूप बेहतर खेती के लिए किसानों को सरकार प्रशिक्षण देगी ताकि बेहतर उत्पादकता का लक्ष्य हासिल हो सके।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:34 PM (IST)
मौसम अनुरूप किसानों को खेती का मिलेगा प्रशिक्षण : मंत्री
मौसम अनुरूप किसानों को खेती का मिलेगा प्रशिक्षण : मंत्री

भागलपुर। किसान सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे सूबे के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा अब मौसम बदल रहा है। बारिश कम हो रही है। बे-मौसम भी हो रही है। ऐसे में मौसम के अनुरूप बेहतर खेती के लिए किसानों को सरकार प्रशिक्षण देगी ताकि बेहतर उत्पादकता का लक्ष्य हासिल हो सके। कृषि मंत्री ने कहा कि 2008 में सरकार ने कृषि रोड मैप बनाने का काम किया, दूसरा मैप 2012 में तथा तीसरा 2017 में बनाया। जिसका भरपूर लाभ मिला। सूबे में आलू, गेहूं, दुग्ध और मत्स्य उत्पादन काफी हुआ।

प्रखंड स्तर पर आलू, गेहूं, दूध और मछली उत्पादन में बेहतर करने वाले 37 किसानों को पुरस्कृत किया गया। उन्हें दस हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिये गए। जिले में किसान श्री, किसान गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयास से उत्पादन बढ़ा, उत्पादकता बढ़ी, गेहूं, धान, मक्का के क्षेत्र में 2020 में किसानों ने रिकार्ड कायम किया। सूबे के किसानों का रिकार्ड बेहतर हुआ। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सूबे को पुरस्कृत किया। सरकार के प्रयास और किसानों की मेहनत से सूबे का माहौल बदला है। कृषि के क्षेत्र में असीम संभावनाएं है। मक्का और गेहूं के क्षेत्र में रिकार्ड उत्पादन के लिए सूबे को पुरस्कृत किया गया। यह गौरव की बात है।

हमारी सरकार प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधकों की बहाली की प्रक्रिया पूरी कर रही है। इनकी बहाली सात वर्षो से बंद थी। किसान सम्मान समारोह मौके पर

जिला कृषि पदाधिकारी केके झा, आत्मा के डिप्टी डायरेक्टर, प्रभात कुमार सिंह, संजय रौशन, लक्ष्मी प्रजापति, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी