तीन दिन बाद नक्सलियों के चंगुल से छूटा जमुई का किसान, जमालपुर पहुंचकर सुनाई आपबीती, सुनकर सिहर जाएंगे आप

नक्‍सलियों ने जमुई के किसान का अपहरण कर लिया था। तीन दिन बाद वह किसी तरह छूटा। छूटने के बाद जमालपुर पहुंचा किसान। वहां उन्‍होंने पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद तो मानो सभी सहम गए। पुलिस जांच कर रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 06:42 PM (IST)
तीन दिन बाद नक्सलियों के चंगुल से छूटा जमुई का किसान, जमालपुर पहुंचकर सुनाई आपबीती, सुनकर सिहर जाएंगे आप
नक्‍सली से चंगुल से किसान छूटकर घर आया।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। नक्सलियों से छूटकर जमुई जिले के गिद्धौर के रहने वाले किसान बेनी यादव शनिवार को जमालपुर पहुंचा। किसान ने इस्ट कालोनी पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। ईस्ट कालोनी की पुलिस ने इसकी सूचना गिद्धौर पुलिस को दी है। गिद्धौर पुलिस के पहुंचने के बाद किसान को सुपुर्द किया जाएगा। ईस्ट कालोनी में डरे सहमे किसान ने बताया कि गांव में किसी से भूमि विवाद चल रहा था। चार दिन पहले नक्सलियों ने घर से उठा लिया। तीन दिनों तक जंगल में रखा और मारपीट भी की, नक्सलियों ने धमकी भी दी।

इसके बाद शुक्रवार की रात जंगल लाकर छोड़ दिया। पूरी रात जंगल में चलते-चलते किसान किसी तरह धरहरा रेलवे स्टेशन पहुंचा। धरहरा में ट्रेन लिया और जमालपुर स्टेशन उतर कर ईस्ट कालोनी थाना पहुंचा। थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को किसान ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। थानाध्यक्ष विजय यादवेन्दु ने बताया कि किसान से पूछताछ की गई है। स्वजनों और गिद्धौर पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।

रागी जत्थे ने सुनाए एक से बढ़कर एक भजन

552वां प्रकाशोत्सव पर तख्त साहिब पटना से रागी जत्था का आगमन जमालपुर हुआ तथा प्रकाशोत्सव पर भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तों को भक्ति के सागर में डूबो दिया। भाई जगत स‍िंह, अतवीर स‍िंह और गुरजीत स‍िंह ने सतगुरू नानक प्रगटिया-मिटी धूंध जग चानण होआ एंव एको है भाई एको है साहिब मेरा एको है तथा नानक नाम जहाज है सो चढ़े सो उतरे पार जैसे भजनों व व्याखानों से वातावरण भक्तिमय कर दिया है। हर भजन पर बोले सो निहाल सतश्री अकाल नारा लगाकर अपनी श्रद्धा व विश्वास की हाजरी लगायी। जोड़ा घर की सेवा में सिख समुदाय के बच्चों ने लिया बढ़चढ़ कर किया।

नक्सलियों की खोज में जंगल और पहाड़ी इलाकों में छापेमारी

एएसपी अभियान राज कुमार राज के नेतृत्व में प्रखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। हालांकि, इस दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने प्रखंड के सखौल, गोरैया, कंदनी, पैसरा, अमरासनी, सतघरवा, मथुरा सहित दर्जनों गांवों के पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों के हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। एएसपी अभियान ने बताया कि नक्य बंदी का एलान किया है।

chat bot
आपका साथी