बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर हरियाली, लखीसराय में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश

लगातार हो रही बारिश के बाद खेतों में हरियाली आ गई है। इससे किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पीरी बाजार और आसपास के इलाके में बारिश नहीं होने से धान की फसल को काफी नुकसान हो रहा था।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 03:52 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 03:52 PM (IST)
बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर हरियाली, लखीसराय में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश
लगातार हो रही बारिश के बाद खेतों में हरियाली आ गई है।

संसू., पीरी बाजार (लखीसराय)। पीरी बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में काफी दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। इसका बुरा प्रभाव धान की फसल पर पड़ रहा था। किसान ङ्क्षसचाई के लिए पानी की समस्या को लेकर परेशान थे। धान की फसल को नुकसान होता देख किसान महंगी दरों पर डीजल खरीद कर निजी श्रोत से अपने खेतों की ङ्क्षसचाई कर रहे थे। आखिरकार मौसम मेहरबान हुआ।

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश

पिछले दो दिनों से क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से सूख रहे धान के खेतों को पानी मिल गया है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं वहीं खेतों में हरियाली छा गई है। धान के पौधे लहलहाने लगे हैं। धान की फसल के लिए बारिश काफी उपयोगी साबित हुई है। ऐसे कहा जा सकता है कि यह बारिश किसानों के लिहाज से काफी फायदेमंद हुई है। हालांकि बारिश से ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर कीचड़ एवं जल जमाव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से धान की फसल प्रभावित हो रही थी।

अभी धान की खेत को चाहिए ज्यादा नमी

अभी धान के कई किस्म में गल्ले निकल रहे हैं तो कई किस्म में धान भरने का समय है। ऐसे में धान की फसल को पर्याप्त नमी की आवश्यकता है। इसको लेकर किसान काफी ङ्क्षचतित दिखाई दे रहे थे। पिछले दो दिनों में मौसम का मिजाज बिलकुल बदल चुका है। रूक-रूक हो रही झमाझम बारिश ने किसानों को सुकून पहुंचाया है। अगर तेज हवा के साथ बारिश हुई तो धान के फसल के गिरने की संभावना भी बढ़ जाएगी। बारिश के कारण मौसम में भी बदलाव आया है। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी