Khagadiya: भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में भरा पानी, लोग घर छोडऩे को मजबूर, इन इलाकों में स्थिति गंभीर

खगडिय़ा में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। गोगरी सर्किल नंबर- एक के कई गांवों में जल जमाव होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। देवठा पंचायत में दो सौ घरों में पानी है। कमरी में कई परिवार विस्थापित हो चुके हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 12:15 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 12:15 PM (IST)
Khagadiya: भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में भरा पानी, लोग घर छोडऩे को मजबूर, इन इलाकों में स्थिति गंभीर
भारी बारिश के बाद खगडिया में बाढ की स्थिति

खगडिय़ा, जेएनएन। बीते छह दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद गोगरी सर्किल नंबर- एक के कई पंचायतों में जल जमाव से भीषण स्थिति बन गई है। बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। गोगरी सर्किल नंबर- एक के कई गांवों में जल जमाव होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सैकड़ों घरों में बारिश का पानी जमा है। निचले इलाके के दो दर्जन से अधिक परिवार बारिश के पानी के कारण विस्थापित होकर अन्य जगहों शरण लिए हुए हैं।

जल जमाव के बीच लोग जैसे- तैसे गुजर-बसर कर रहे हैं। केवल देवठा पंचायत में दो सौ घरों में पानी है। कमरी में कई परिवार विस्थापित हो चुके हैं। इसके अलावा पिपरपांती, खरौवा आदि में भी जल जमाव से स्थिति दयनीय है। कई जगहों पर घरों में कमर भर पानी जमा है। सड़कों पर पानी रहने से लोगों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। एनएच 31 देवठा बजरंगबली मंदिर से देवठा गांव तक जाने वाली सड़क पर कई जगहों पर पानी बह रहा है। लोग जान हथेली पर रख आवागमन को विवश हैं।

किसी ने नहीं ली सुध

गोगरी सर्किल नंबर- एक के देवठा, कोयला, पिपरपांती पंचायत सहित आसपास के गांवों के लोग जल जमाव की समस्या से लगभग एक माह से जूझ रहे हैं। हाल के दिनों में लगातार बारिश के साथ उनकी परेशानी बढ़ गई है। परंतु, अब तक यहां के लोगों की सुध लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर राहत कार्य चलाने की भी मांग की। स्थानीय प्रेम कुमार, सुबोध कुमार, अनिल कुमार आदि ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर न तो जल निकासी की व्यवस्था को लेकर पहल की जा रही है और न ही पीडि़त लोगों के बीच राहत कार्य ही चलाया जा रहा है।

सर्किल नंबर एक में बारिश के पानी का जमाव होता है। जो इस बार लगभग एक माह से है। कुछ दिनो से हो रही भारी बारिश के बाद देवठा पंचायत पूरी तरह प्रभावित है। इसके अलावे आस पास के गांव पंचायत प्रभावित है। लोग अपने घर से विस्थापित हो रहे है। इसे लेकर मुखिया छत्री शमा ने कहा जल जमाव से भीषण स्थिति बन गई है। अधिकांश घरों में पानी जमा है। सड़क मार्ग जल जमाव के कारण अवरुद्ध है। लोगोंं को घर से निकलना मुश्किल है। इस क्षेत्र की जल निकासी का एक हीं उपाय है कि मीरकेल स्लुईस गेट को खोला जाए तो इस क्षेत्र का पानी कोसी में चला जाएगा। इसे लेकर एसडीओ को आवेदन भी दिया गया पर अब तक इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विस्थापित हुए लोग जैसे तैसे रह रहे हैं। जो लोग घरों में रह रहे उन्हें पानी के बीच अपना कामकाज किसी तरह करना पर रहा है। जल जमाव से धान के फसल को व्यापक नुकशान हुआ है।

गोगरी सर्किल नंबर- एक में बारिश का पानी जमा है। जल निकासी के लिए यहां मीरकेल स्लूईस गेट है। जो बाढ़ के समय में बंद कर दिया जाता है। गेट खोलने को लेकर लोगों का आवदेन मिला है। स्थलीय निरीक्षण और वस्तुस्थिति से अवगत होने बाद ही स्लूईस गेट खोला जा सकता है। सुभाषचंद्र मंडल, एसडीओ, गोगरी।

chat bot
आपका साथी