आखिर राजद क्‍यों चाहती है बिहार में शराबबंदी खत्‍म हो, उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने तेजस्‍वी पर उठाए कई सवाल

बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद अररिया पहुंचे। उन्‍होंने राजद और इसके नेता तेजस्‍वी यादव पर आलोचना की। कहा कि जब राजद ने दोनों सदनों में सरकार के साथ मिलकर शराब बंदी कानून किया था पास अब कर रही है तमाशा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:24 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:24 PM (IST)
आखिर राजद क्‍यों चाहती है बिहार में शराबबंदी खत्‍म हो, उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने तेजस्‍वी पर उठाए कई सवाल
अररिया में ड‍िप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पहुंचे।

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज में गुरुवार की देर शाम बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी के आवास पर पहुंचे जहां पत्रकारों के सवाल पर वह काफी आक्रमक नजर आए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की याददाश्त कमजोर हो गई है। उन्हें खुद याद नहीं है कि उनके बेटे तेजस्वी यादव ने ही 2016 में सरकार में रहकर दोनों सदनों से समर्थन देते हुए शराबबंदी कानून को पास किया था।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून से बिहार की जहां दशा सुधरी है। वहीं महिलाएं इस कानून को लेकर काफी खुश है। कानून से बिहार में हिंंंस कम हुई है और काफी अनेक फायदे हुए हैं। लेकिन यह विपक्ष को नहीं नजर आता है। विपक्षी नेता और राजद इसे तमाशा बनाने में लगी हुई है जबकि कानून को उन्हीं के समर्थन से बिहार में लाया गया था। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून सख्ती से लागू होना चाहिए। जिसमें समाज के लोगों को भी आगे आकर सहयोग करने की जरूरत है।

कृषि कानून केंद्र सरकार के वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून किसानों के हित में था। जिसे कई प्रदेशों ने स्वीकार भी किया और कई किसान ने इसे सहमति भी प्रदान की। हालांकि कुछ प्रदेश के किसानों को समझाने में सरकार विफल रही जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानन वापस लेने की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काफी विकास हुआ है और पिछले एक वर्ष से उन्हें भी इस विकास में काम करने का मौका मिला है। जिससे सीमांचल क्षेत्र के लोगों को उनसे काफी अपेक्षा है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया में विश्वविद्यालय स्थापना में वह सफल रहे हैं और पूर्णिया सहित किशनगंज में कृषि महाविद्यालय प्रारंभ हुआ है। उनका प्रयास है कि बिहार के उद्यमी आगे आए उन्हें सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांचल के इस क्षेत्र के लोग बाढ़ से पीडि़त है। जिसका निराकरण करने में सरकार प्रयासरत हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, सिकटी विधायक विजय मंडल, एमएलसी दिलीप जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, पूर्व विधायक लक्ष्मी मेहता, भाजपा नेता अनूप जायसवाल, केडी भगत, गौरव उर्फ टनटन गुप्ता, नगर महामंत्री प्रसेनजीत चौधरी, प्रदीप कर्ण,, मनोज ठाकुर, शिवराम शर्मा, रंजन पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम केसरी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष किशन कुमार शर्मा, राजन तिवारी, प्रो. गणेश ठाकुर, अमित कुमार निराला, मुखिया प्रकाश चौधरी, सीताराम भगत, नंदू जायसवाल, अमित स‍िंंह, अंशु कन्नौजिया सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी