वरीय आयकर अधिवक्ता श्याम किशोर शर्मा का निधन

आयकर के वरीय अधिवक्ता श्याम किशोर शर्मा का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। तुलसी नगर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:45 PM (IST)
वरीय आयकर अधिवक्ता श्याम किशोर शर्मा का निधन
वरीय आयकर अधिवक्ता श्याम किशोर शर्मा का निधन

भागलपुर। आयकर के वरीय अधिवक्ता श्याम किशोर शर्मा का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। तुलसी नगर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की जानकारी पर काफी संख्या में अधिवक्ता, व्यवसायी और गण्यमान्य लोगों ने आवास पर पहुंच उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया। शोक संतप्त परिजनों को विपदा की घड़ी में ढाढस बंधाया। शर्मा अपने पीछे पत्‍‌नी, तीन लड़के और दो लड़की छोड़ गए हैं। एक पुत्र पल्लव पराशर चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। दो भाई और बड़ा लड़का भी आयकर अधिवक्ता हैं। अधिवक्ता शर्मा मूल रूप से मरांची गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार वर्षो पहले तिलकामांझी आकर बस गया था। श्याम किशोर शर्मा के पिता डॉ. एसएनपी शर्मा भागलपुर इंजीनियरिग कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य थे। उनके निधन पर अधिवक्ता ओम प्रकाश तिवारी, शंकर जयकिशन मंडल, वीरेश प्रसाद मिश्रा, भोला कुमार मंडल, जयप्रकाश यादव व्यास, साकेत कुमार, कैलाश प्रसाद यादव समेत काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी