भ्रष्ट अधिकारियों पर जदयू के तेवर सख्त, प्रवक्ता ने कहा होगी कठोर कार्रवाई

भ्रष्टाचार अपराध और सांप्रदायिकता पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीरो टालरेंस की नीति रही है। जदयू वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध जल अभियान चला कर भ्रष्ट पदाधिकारी एवं निर्माण कार्य में शामिल भ्रष्ट अभियंताओं की सूची तैयार करें। पार्टी कार्यकर्ता नजर रखें।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:10 AM (IST)
भ्रष्ट अधिकारियों पर जदयू के तेवर सख्त, प्रवक्ता ने कहा होगी कठोर कार्रवाई
जदयू ने कहा भ्रष्‍टाचार पर समझौता नहीं होगा।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। भ्रष्टाचार पर लगातार विपक्ष के निशाने पर आ रही जदयू ने अब भ्रष्ट अधिकारियों को लेकर अपने तेवर सख्त कर लिए हैं। जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता मनोरंजन मजुमदार ने कहा कि जिला में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सरकार और प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध और सांप्रदायिकता पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीरो टालरेंस की नीति रही है। जदयू कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध जल अभियान चला कर भ्रष्ट पदाधिकारी एवं निर्माण कार्य में शामिल भ्रष्ट अभियंताओं की सूची तैयार करें। जिसे कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। कुछेक भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ सरकार और प्रशासन की बदनामी हो रही है। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुंगेर के सर्वांगीण विकास को लेकर कई बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतरा जा रहा है। इससे विपक्ष हताश और निराश हो गया है। विपक्ष झूठ और फरेब का सहारा लेकर आधारहीन और बेबुनियाद बयानबाजी कर रहा है। जदयू के कार्यकर्ता  राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचा कर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करेंगे।

जदयू का अभिनंदन सह मिलन समारोह आयोजित

चकाई स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को जदयू का अभिनंदन सह मिलन समारोह प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्‍वरी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ संत रैदास के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में जदयू के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ई शंभूशरण एवं जिला प्रवक्ता सुभाष पासवान का माल्यार्पण कर एवं चादर देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70वां जन्मदिन आगामी एक मार्च को विकास दिवस के रूप में राज्य के सभी बूथों पर मनाया जाएगा। इस दिन पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 साल में किए गए विकास कार्यों की चर्चा करेंगे तथा लोगों को यह बताने का काम करेंगे कि किस तरह 15 साल के शासन में नीतीश कुमार ने विकास के मामले में पूरे भारत में बिहार को नंबर वन बनाने का काम किया। नव मनोनीत जिला प्रवक्ता सुभाष पासवान ने कहा कि वे जदयू के एक समर्पित सिपाही के रूप में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। पार्टी की मजबूती के लिए  जिले के हर घर और हर बूथ तक जाएंगे तथा मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर लोजपा छोड़कर आए युवा नेता संजय यादव , केदार यादव, लतीफ अंसारी, कुर्बान अंसारी, लक्ष्मी नारायण साह सहित आठ लोगों को जिलाध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि संजय यादव के पार्टी में आने से पार्टी को प्रखंड के दक्षिणी इलाके में मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जदयू नेता अनिल सिंह, कपिलदेव सिंह, बालेश्वर दास,  पूर्व मुखिया शक्ति राय, रामानंद सिंह, मुखिया कामेश्वर दास, नकुल यादव, अशोक वर्मा, नीरज नगीना, भगवान राय, दिलीप राय, बजरंगी चौधरी, सुनील सिन्हा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी