Accident in Banka : छत गिरने से बच्चे की मौत, अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर सो रही थी महिला

बांका में जर्जर भवन का छत गिरने से एक बालक की मौत हो गई। मकान करीब एक सौ वर्ष पुराना बताया जा रहा है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर सोई हुई थी।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 01:00 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:00 PM (IST)
Accident in Banka : छत गिरने से बच्चे की मौत, अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर सो रही थी महिला
बांका में जर्जर भवन का छत गिरने से एक बालक की मौत हो गई।

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। थाना क्षेत्र के गुडिय़ा गांव में शनिवार देर रात एक जर्जर भवन का छत गिरने से एक बालक की मौत हो गई। मकान करीब एक सौ वर्ष पुराना बताया जा रहा है। घटना में मां समेत दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्वजनोंं ने बताया कि मां कंचन देवी अपने तीन बच्चों श्रीकांत कुमार (5),प्रिया कुमारी (3) एवं चार माह की नवजात बच्ची देविका को लेकर घर में सोई हुई थी। अचानक जिर्ण मकान का छत का कुछ हिस्सा गिर गया। जिससे मां समेत तीनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज

ग्रामीणों की मदद से सभी जख्मी को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ऋषिकेश सिन्हा ने चारो जख्मी का इलाज किया। गंभीर स्थिति देख श्रीकांत एवं उसकी सबसे छोटी बहन देविका को देर रात को एंबुलेंस से जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया गया। मायागंज सरकारी अस्पताल में बालक श्रीकांत को डाक्टर ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी शिशु देविका की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

भाड़े के मकान में रहते थे सभी

वहीं अपने एकलौता पुत्र को खोने के गम में मां कंचन देवी बार बार बेहोश हो रही थी। तीन वर्षीय बहन प्रिया की आंखें अपने भाई को खोजकर जोर जोर से रो रही थी। रक्षाबंधन पर्व इसी महीने है भाई की असमय मौत से बहनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।घर की आॢथक स्थिति अच्छी नहीं है। आॢथक तंगी के कारण भाड़ा के मकान में सभी स्वजन रह रहे हैं।पिता अनिल मंडल इंदौर में काम कर अपना घर का भरण पोषण चला रहे हैं। बालक की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। मां की करूणक्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। सीओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने पर स्वजनोंं को सरकारी सहायता राशि दिलाई जाएगी।  

chat bot
आपका साथी