ABVP : मुंगेर में परिषद कार्यकर्ता करेंगे भूख हड़ताल, मधेपुरा में भाजपा का प्रशिक्षण

मुंगेर में अभाविप कार्यकर्ता भूख हड़ताल करेंगे। वे कॉलेज के पठन पाठन नहीं होने के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। वहीं कॉलेज में सुविधाओं का भी अभाव है। इसके अलावा मधेपुरा में भाजपा ने बैठक की। जहां कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:51 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 04:51 PM (IST)
ABVP : मुंगेर में परिषद कार्यकर्ता करेंगे भूख हड़ताल, मधेपुरा में भाजपा का प्रशिक्षण
मुंगेर में अभाविप कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। वहीं, मधेपुरा में भाजपा की बैठक हुई।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। खडग़पुर अनुमंडल का एक मात्र हरि सिंह डिग्री कॉलेज कई समस्याओं से जूझ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज की समस्याओं के समाधान को लेकर आवाज उठाती रही है। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम कुमार निराला ने कहा कि वर्ष 2016 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक 11सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल किया था। भूख हड़ताल के तीन दिन बाद भागलपुर के तत्कालीन उप कुलपति ने आकर आश्वासन देते हुए अनशन तुड़वाया था। तत्पश्चात विश्वविद्यालय मुंगेर हो गया जिसके कारण मामला लटक गया और आज तक मांगें पूरी नहीं हो पाई। मुंगेर विश्वविद्यालय होने के बाद भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हरि सिंह महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर आवाज उठाती रही। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिला सोशल मीडिया प्रभारी निराला ने कहा कि दो दिन पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य को भी महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एक ग्यारह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। लेकिन मांगे पूरी नहीं हो रही है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं की जाती है तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।

कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा पूरे देश में हुई सशक्त

मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष डॉ हरितकृष्ण यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण शिविर संपन्न। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रशिक्षण शिविर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ विजय कुमार बिमल ने पार्टी के नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार वर्तमान समय में दो सीट से 303 सीट का सफर तय की है। वह कार्यकर्ताओं के चट्टानी एकता एवं उसके अथक प्रयास की देन है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए भारत के विभाजन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी इतनी सशक्त हुई है। मौके पर दिलीप कुमार, दीपक कुमार, रमेश गुप्ता, चंद्रकिशोर यादव, विद्यानंद यादव, शिवनंदन यादव, अजय यादव, सिकन्दर यादव, हीरा कामती सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी