एक बार फिर मानवता शर्मसार, अब तीन साल की बच्ची हुई शिकार, दुष्‍कर्मी को ग्रामीणों ने सिखाया कुछ ऐसा सबक

जमुई में एक बार फ‍िर मानवता शर्मसार करने की घटना घटी है। तीन वर्षीय बच्‍ची के साथ एक दरिंदे ने मुंह काला किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर खूब पिटाई कर दी। पुलिस के हवाले कर दिया। बच्‍ची का इलाज चल रहा है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 02:33 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 02:33 PM (IST)
एक बार फिर मानवता शर्मसार, अब तीन साल की बच्ची हुई शिकार, दुष्‍कर्मी को ग्रामीणों ने सिखाया कुछ ऐसा सबक
जमुई में पुलिस की गिरफ्तर में दुष्‍कर्म के आरोपी।

जागरण संवाददाता, जमुई। जमुई में एक बार फिर मानवता शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है। तीन साल की एक बच्‍ची के साथ हवस के दरिंदे ने मुंह काला किया। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि दुष्‍कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने इस सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस तत्‍काल वहां पहुंचकर युवक को अपने कब्‍जे में लिया। अन्‍यथा ग्रामीणों की पिटाई और आक्रोश का और ज्‍यादा शिकार उसे भुगतना पड़ता। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी। यहां एक युवक ने तीन वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक समारोह हो रहा था। इसमें गाना-बजाना देखने के लिए बच्ची गई थी। इसी दौरान तिलक समारोह में गांव पहुंचे चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धनामा गांव निवासी हरेराम मांझी ने बच्ची को गोद में उठा लिया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के नहीं मिलने पर स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान कमरे में बच्ची बेहोशी की अवस्था में मिली। लोगों को देखकर हरेराम भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद दुष्कर्मी हरेराम मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का इलाज चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर दुष्कर्मी को जेल भेजा जाएगा। - डॉ. राकेश कुमार, एसडीपीओ, जमुई।

बच्ची को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद उसकी स्थिति थोड़ी सुधरी है। अब बच्ची की स्थिति सामान्य है। - डॉ खुशबू कुमारी, सदर अस्पताल, जमुई।

chat bot
आपका साथी