गोरखनाथ धाम के शिवलिंग पर मिला अनोखा जीव, लोगों ने बताया- उज्जैन के महाकाल का स्वरूप

कटिहार के गोरखनाथ धाम के शिवलिंग पर एक अनोखा जीव मिलने के बाद लोगों में चर्चा बढ़ गई। सावन में लोगों ने इसे शिव का स्वरूप बताया। किसी ने कहा कि ये उज्जैन के महाकाल जैसा ही है। पढ़ें पूरी खबर...

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 03:43 PM (IST)
गोरखनाथ धाम के शिवलिंग पर मिला अनोखा जीव, लोगों ने बताया- उज्जैन के महाकाल का स्वरूप
कटिहार के गोरखनाथ धाम में मिला अनोखा जीव।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। कटिहार जिले में एक अनोखा जीव मिलने से लोगों के बीच कौतूहल जाग गया। सावन के पावन महीने में शिव धाम से मिले इस शिव को लेकर लोगों ने तरह तरह की धार्मिक मान्यताओं से इसे जोड़ना शुरू कर दिया। शिवलिंग पर बैठे इस जीव को लोगों ने इसे उज्जैन स्थित भगवान महाकाल का स्वरूप बता दिया।

कटिहार के आजमनगर प्रखंड के गोरखनाथ धाम में मिले इस जीव को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आने लगे। जानकारी मुताबिक, मंदिर के पुजारी बप्पी दा ने हर रोज की तरह मंदिर परिसर की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना के लिए जैसे ही दरवाजा खोला। वैसे ही शिवलिंग पर एक अनोखे जीव को देख हैरान हो गए। पुजारी ने इसकी सूचना परिसर में मौजूद अन्य लोगों को दी। इसके बाद वहां इस अनोखे जीव का दीदार करने के लिए लोगों का तांता लग गया।

मंदिर में मौजूद लोगों ने कहा कि इस अद्भुत जीव को देखने से लगता है कि साक्षात उज्जैन से महाकाल के प्रतीकात्मक ये जीव यहां तक आया है। उसका शरीर शिव स्वरूप से मिलता जुलता है। महादेव की कृपा बनी रहे। हर हर महादेव, सावन में ऐसे दर्शन दिया है। कोरोना के चलते कइयों मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला बंद रहने की वजह से लोग अंदर प्रवेश तो नहीं कर पाए, लेकिन जितने लोग उतनी बातें होने लगी। कुछ लोग इसे साक्षात भगवान महाकाल का रूप बताने लगे, तो कुछ लोग सावन में शिव के अलग-अलग रूपों की चर्चा करने लगे। बहरहाल, मंदिर में मिला ये जीव चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि इस जीव के ऊपरी भाग में दो आंखें, नाक और मुख बना हुआ है। वहीं ये कीट जैसा ही लग रहा है। इसके पंखों के पास इस तरह की आकर्षित कर रही है। भक्ति भाव के साथ लोगों ने बताया कि ऊपरी भाग में महाकाल जैसा ही दिख रहा है।

chat bot
आपका साथी