जमुई में सिर में गोली मारकर एक व्यक्ति हत्या, भूमि विवाद की पंचायत कर लौट रहा था

जमुई में भूमि विवाद सुलझाने गए एक व्‍यक्ति की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। अपराधियों ने दोनों हाथ बांधकर उनकी कनपटी में गोली मार दी। प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:12 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:12 PM (IST)
जमुई में सिर में गोली मारकर एक व्यक्ति हत्या, भूमि विवाद की पंचायत कर लौट रहा था
कोदन यादव थाना क्षेत्र के मंगरार तेतरिया से मोटरसाइकिल से हदहदिया लौट रहे थे।

जमुई, जेएनएन। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ककनचौर पंचायत अंतर्गत हदहदिया मार्ग पर काजू बगान के समीप अपराधियों ने एक अधेड़ की कनपटी में गोली मार कर हत्या कर दी। उनकी पहचान हदहदिया के स्व. धतुरी यादव के पुत्र कोदन यादव (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है। मृतक के स्वजनों ने अपराधियों की  गिरफ्तारी की मांग को लेकर लक्ष्मीपुर चौक पर एनएच 333 को जाम कर दिया। इससे इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस मामले में स्वजनोंं ने दो नामजद आरोपितों व कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस सिलसिले में पुलिस मगही के दो भाईयों संजय यादव व प्रमोद यादव को लक्ष्मीपुर थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कोदन यादव थाना क्षेत्र के  मंगरार  तेतरिया से मोटरसाइकिल से हदहदिया लौट  रहे थे। काजू  बगान के समीप पहुंचते ही  घात लगाए  अपराधियों ने  उनकी  मोटरसाइकिल रोककर उनके  दोनों  हाथ बांधकर  उनकी कनपटी में गोली मार दी। भागते समय उन्होंने उनकी मोटरसाइकिल को  सड़क  किनारे  गड्ढे में  गिरा दिया। पुलिस ने  घटनास्थल से  एक  खोखा  बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कोदन जमीन विवाद सुलझाने तेतरिया स्थित ममेरे  भाई  के  घर पंचायत  करने  गए थे। ममेरे भाईयों ने बताया कि कोदन ने जमीन  विवाद में  शामिल   दोनों  पक्षों  को  समझा-बुझाकर घर  लौट जाने की  बात  कही थी। उन्होंने उनसे रात में यहीं रुक जाने की बात कही थी लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया और घर के लिए निकल पड़े। उधर देर रात तक घर  नहीं  पहुंचने पर स्वजनों ने उन्हें फोन किया लेकिन कई बार घंटी बजने के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया गया। सुबह उनकी खोजबीन किए जाने पर ग्रामीणों ने उनके शव मिलने की जानकारी दी। इधर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के स्वजनों ने लक्ष्मीपुर बाजार चौक पर शव को रखकर एनएच-333 को लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया।

मामले का जांच की जा रही है। इस घटना में संलिप्त किसी हत्यारे को बख्शा नहीं जाएगा। - रविंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष, लक्ष्मीपुर। 

chat bot
आपका साथी