बिहार के इस जिले में काफी संख्‍या में विदेशी नागरिक बन गए वोटर, चुनाव कर रहे हैं प्रभावित

अररिया जिले में विदेशी नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर चुनाव कर रहे हैं प्रभावित। फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा। पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साठगांठ से एक खास वर्ग के विदेशी नागरिक जुड़वा रहे हैं नाम।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:10 PM (IST)
बिहार के इस जिले में काफी संख्‍या में विदेशी नागरिक बन गए वोटर, चुनाव कर रहे हैं प्रभावित
विधानसभा में मांग को रखते विधायक विद्यासागर केसरी।

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। अररिया जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में विदेशी नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। बड़ी तदाद में एक खास वर्ग के विदेशी नागरिक मतदाता सूची में नाम जोडऩे में सफल रहे हैं। उक्त मामले को फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केसरी ने विधानसभा में उठाया है।

जानकारी देते हुए विधायक केसरी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र अररिया में यह समस्या आने वाले भविष्य में एक विकराल रूप ले सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा अररिया जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में विदेशी घुसपैठियों का मामला विधानसभा में उठाया गया था। लेकिन वर्तमान समय में विदेशी नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा कर पंचायत एवं नगर निकाय के होने वाले चुनाव को प्रभावित करने के साथ-साथ स्थानीय नागरिक को सरकार के द्वारा मिलने वाली कई योजनाओं की भी हकमारी करने पर लगे हुए हैं।

विधायक ने कहा कि उनके द्वारा विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए यह बताया गया है कि अररिया जिला सहित राज्य के सीमावर्ती जिले में वर्तमान पंचायत चुनाव एवं होने वाली निकाय चुनाव में स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों, कर्मचारियों के साठगांठ से एक खास वर्ग के विदेशी नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़कर चुनाव प्रभावित किए जा रहे हैं। मतदाता सूची से ऐसे नाम को विलोपित करने एवं दोषी पर कार्रवाई करने की मांग उन्होंने सदन से की है।

साथ ही उनके द्वारा फारबिसगंज के ट्रेनिंग स्कूल डाइट सेंटर में शिक्षक एवं प्रिंसिपल की स्थाई नियुक्ति, सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 200 करने एवं प्राथमिक विद्यालय खजुरबाड़ी में नौ माह जलजमाव रहने के कारण हो रही समस्या एवं जल जमाव की समस्या से निदान करने की मांग भी उनके द्वारा सदन से की गई है। यहां बता दें कि सीमांचल इलाके में काफी संख्‍या में विदेशी लोगों को पुलिस ने हाल में पकड़ा भी है।     

chat bot
आपका साथी