भागलपुर-हंसडीहा रोड पर बाराहाट के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा

बांका में शनिवार की सुबह बेलगाम ट्रक ने दो युवकों की जान ले ली। हादसा भागलपुर-हंसडीहा रोड पर बाराहाट के समीप की है। हालांकि दोनों युवकी की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वहीं इस घटना से लोगों में आक्रोश है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:05 PM (IST)
भागलपुर-हंसडीहा रोड पर बाराहाट के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा
बांका में शनिवार की सुबह बेलगाम ट्रक ने दो युवकों की जान ले ली।

जागरण संवाददाता, बांका। जिले के बाराहाट प्रखंड के मछली बाजार के पास शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार भागलपुर -हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भेड़ामोड़ की ओर से एक ही बाइक पर सवार दो युवकों को एक लॉरी ने कुचल दिया। इससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि भागलपुर की ओर आ रही लॉरी अनियंत्रित हो गई। इस क्रम में दो युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर लॉरी के पहिया के नीचे आ गया। इससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को भी अपने कब्जे में कर लिया है।

हाल के दिनों में बढ़ गई है सड़क हादसा

बांका में हाल के दिनों में सड़क हादसा बढ़ गया है। लगभग हर रोज जिले में रोड हादसे में किसी न किसी की जान जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण बेलगाम स्पीड है। इसके बाद भी बेलगाम वाहनों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसके अलावा जिले में ब्लैक स्पॉट को भी अब तक चिन्हित नहीं किया गया है। इससे उन जगहों पर साइन बोर्ड आदि नहीं लगाए जा सके हैं। केवल मुख्य सड़क पर बोर्ड लगाए गए हैं।

बाराहाट के लोगों में आक्रोश

जिले के बाराहाट प्रखंड के मछली बाजार के पास हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बताया कि यहां पर अक्सर हादसा होते रहता है। बाजार में भी काफी तेज रफ्तार से वाहन गुजर रहे हैं। कई बार लोगों ने बेलगाम वाहनों पर नकेल कसने की मांग की है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  

chat bot
आपका साथी