प्यार चढ़ा परवान तो प्रेमिका बनी बेगम, शौहर का अपनाया धर्म; बोली-बालिग हूं, खुद से न‍िर्णय ले सकती हूं

भागलपुर में एक हिंदू युवती ने मुस्‍लि‍म मत अपना ल‍िया। प्यार चढ़ा परवान तो प्रेमिका बेगम बन गई। शौहर का अपना ल‍िया धर्म। बोली-बालिग हूं खुद से न‍िर्णय ले सकती हूं। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:45 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:45 AM (IST)
प्यार चढ़ा परवान तो प्रेमिका बनी बेगम, शौहर का अपनाया धर्म; बोली-बालिग हूं, खुद से न‍िर्णय ले सकती हूं
म‍ुस्‍लि‍म बनकर एक युवती ने अपने प्रेमी से की शादी।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर की तीन महीना से लापता लड़की की बरामदगी सबौर पुलिस ने सोमवार की देर शाम तिलकामांझी चौक से कर ली है। हिंदू समाज की लड़की अपने मनमर्जी से घर के बगल का लड़के के साथ जो मुस्लिम है उसके साथ तीन महीना पहले चली गई थी। बरामदगी के बाद लड़की ने स्पष्ट कहा कि मैं बालिग हूं। अपने घर के बगल के मो. बबुआ से मोहब्बत करती हूं। तीन माह पहले मैंने निकाह कर लिया है। अब मैं मुस्लिम मत को मानती हूं। मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। मैं अपने शौहर के साथ दिल्ली में रहती हूं। मेरे शौहर वहीं काम करते हैं और मैं सुख पूर्वक जीवन व्यतीत करती हूं।

बहरहाल, प्यार का परवान इस कदर चढ़ा कि जाति-धर्म की दीवार भी उसे रोक नहीं सकी। सबौर थानेदार सुनील कुमार झा ने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष लड़की ने बयान दिया है। अब न्यायालय में 164 के तहत बयान कराया जाएगा। उसके बाद जो दिशा निर्देश मिलेगा उस अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म पीडि़ता के देवर से दबंगों ने की मारपीट

विश्वविद्यालय ओपी क्षेत्र के परबत्ती इलाके में रविवार को दुष्कर्म पीडि़ता के चचेरे देवर से दबंगों ने मारपीट की। हमलावरों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। दोपहर 12 बजे दुष्कर्म पीडि़ता का देवर किसी काम से घर से निकलकर जा रहा था, तभी इलाके के दबंगों ने रोका और उसके साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों के अनुसार पीडि़ता के देवर के साथ यह कहते हुए दबंगों ने पिटाई कर दी कि दुष्कर्म के आरोप में उनके दोनों दोस्त जेल चले गए हैं। अब तुम उसको (पीडि़त महिला व उसके परिवार के सदस्यों) को कह देना की जमीन बेचकर केस लडऩे के लिए तैयार रहें। लोगों के मुताबिक पीडि़ता पर केस से नाम हटाने के लिए दबाव बनाने की साजिश के तहत पीडि़ता के देवर को निशाना बनाया गया। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय ओपी प्रभारी रीता कुमारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

एक सप्ताह पूर्व शनिवार की रात पति को अगवा करने के बाद महिला के साथ हथियार के बल पर बदमाशों ने दुष्कर्म किया था। घटना की पीडि़ता के बयान पर परबत्ती के कन्हैया यादव और सावन यादव के खिलाफ विश्वविद्यालय ओपी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिसिया कार्रवाई के दबाव में शुक्रवार को दुष्कर्म के मुख्य आरोपित कन्हैया यादव और शनिवार को कन्हैया का शागिर्द सावन यादव ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। दुष्कर्म की घटना के बाद से उस इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। अप्रिय घटना की आशंका पर परबत्ती में पुलिस गश्त बढ़ा दी है। वहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है। विश्वविद्यालय ओपी प्रभारी रीता कुमारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी