ऐ दोस्त! तूने क्या किया? मुंगेर के राजा की हत्या का खुला राज, कातिल निकला यार विकास

मुंगेर के राजा की हत्या के पीछे के रहस्य का खुलासा हुआ है। गिरफ्त में आए राजा के यार विकास ने उसकी निर्मम हत्या क्यों की इसकी कहानी परत दर परत खुली। कई दिनों से राजा को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग की जा रही थी....

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 03:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 03:28 PM (IST)
ऐ दोस्त! तूने क्या किया? मुंगेर के राजा की हत्या का खुला राज, कातिल निकला यार विकास
पुलिस की गिरफ्त में राजा का दोस्त नहीं, उसका हत्यारा...

संवाद सूत्र, धरहरा (मुंगेर)। नक्सल प्रभावित धरहरा थानाक्षेत्र स्थित माताडीह पंचायत के पहाड़पुर गांव में डीलर पुत्र राजा कुमार की हत्या मामले का पर्दाफाश तो पुलिस ने कर दिया है, लेकिन अब इस हत्या मामले में पर दर परत कड़ियां खुलने लगी है। घर वालों से बिना बताए राजा ने अपने यार विकास कुमार को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। अब जब दिसंबर में राजा की बहन की शादी होनी थी, तो विकास से पैसे की मांग की जा रही थी। घरवालों को पैसे की बारे में जानकारी नहीं थी। घर के लोग फोन पर ही राजा को पैसे की मांग करते सुने थे। विकास ने कुछ पैसे वापस किए थे, लेकिन पूरी रकम लौटा नहीं सका। बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी। विकास ने राजा को रास्ते से हटाने की प्लानिंग तैयार करने में जुट गया।

जिस दिन राजा की निर्मम तरीके से हत्या गोदाम में हुई, उस रात विकास भी साथ में सोने की बात कर रहा था, इसकी जानकारी घरवालों काे भी लगी थी। घर से गोदाम की दूरी लगभग 100 मीटर है। राजा गोदाम में ही सोता था। हत्या के बाद गोदाम के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद था, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि विकास गोदाम में ही था और देर रात उसने अपने दो साथी नीतीश और दीपक को अंदर बुलाया होगा, घटना को अंजाम देने के बाद सभी बाहर से दरवाजा की कुंडी बंदकर फरार हो गए। -घटना के दिन विकास भी राजा के साथ गोदाम में सोने की बात कहा था -दिसंबर में राजा की बहन की होनी थी शादी, इसके लिए पैसे की कर रहा था मांग -घरवालों को पैसे की बारे में नहीं थी जानकारी, फोन पर राजा को पैसे की मांग करते सुनते थे -घटना के बाद घर में पसरा है सन्नाटा, घर के बड़े लड़के के खोने के डर से पसरा है सन्नाटा -घटना के बाद अगले सुबह में विकास का पूरा परिवार घर बंद कर हो गया था फरार

हत्या के बाद सुबह में घर के सभी सदस्य फरार

विकास का घर राजा के घर से पास में ही है। घटना के बाद विकास का पूरा परिवार सुबह-सुबह फरार हो गया। इस बात की चर्चा पूरे गांव में होने लगी। लोगों का कहना था कि राजा की हत्या होने के बाद भी विकास घर में झांकने तक नहीं आया। इस बात की जानकारी पुलिस को भी लग गई। इसके बाद पुलिस केस का एंगल मानकर छानबीन में जुट गई। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पूरे जड़ तक पहुंची। पुलिस ने विकास के दोस्त दीपक को भागलपुर जिले के शाहकुंड से गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी