जमुई में पांच वर्षीय मासूम को जिंदा मिट्टी में दफनाया

जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार से सटे मानपुर गांव में पड़ोसी ने पांच वर्षीय मासूम की मिट्टी में दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:52 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:52 AM (IST)
जमुई में पांच वर्षीय मासूम को जिंदा मिट्टी में दफनाया
चंद्रशेखर ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार सोमवार की सुबह 11 अचानक गायब हो गया।

संवाद सहयोगी, जमुई। जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार से सटे मानपुर गांव में पड़ोसी ने पांच वर्षीय मासूम को मिट्टी में जिंदा दफना दिया। आशंका है कि मिट्टी के अंदर ही उसने घुटकर अपनी जान दे दी।  फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना के बाद उग्र होकर लोगों ने आरोपी के घर काफी पत्थर भी फेंके। पुलिस की अग्राह पर लोगों ने अपने गुस्से को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार सोमवार की सुबह 11 अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका, स्वजनों ने माइक से एनाउंसमेंट कर आशुतोष की खोजबीन की। इसी दौरान किसी ने बताया कि पड़ोसी छोटू ठाकुर को उसने एक दुकान से लड्डू खरीदकर आशुतोष को देते देखा। जिसके बाद स्वजनों ने छोटू से पूछताछ की, लेकिन उसने लड्डू देने के बाद आशुतोष को घर भेज देने की बात कही। देर शाम आशुतोष के नहीं मिलने पर स्वजनों ने छोटू के पुराने घर की तलाशी ली तो खपरैल के नीचे मिट्टी के छत पर आशुतोष की लाश पड़ी थी। इसके बाद स्वजन उग्र हो गए। इस बीच घटना की जानकारी चंद्रदीप पुलिस को मिल गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में छोटू ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि नंदू मोदी के कहने पर उसने मासूम आशुतोष की हत्या कर दी। इस बात की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने नंदू मोदी के घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने लोगों को पथराव करने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी