ललन सिंह के स्वागत के लिए 100 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला पटना होगा रवाना, लखीसराय में कार्यकर्ताओं ने कही मन की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बनाए गए हैं इसको लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। लखीसराय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह के स्वागत को खास बनाने के लिए पटना जाने का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:55 PM (IST)
ललन सिंह के स्वागत के लिए 100 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला पटना होगा रवाना, लखीसराय में कार्यकर्ताओं ने कही मन की बात
छह अगस्त को पटना आएंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह थम नहीं रहा है। पार्टी के सभी प्रकोष्ठ अपने-अपने स्तर से खुशियां मना रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि आगामी छह अगस्त को ललन सिंह का पटना आगमन हो रहा है, जहां पार्टी के राज्य कार्यालय में उनका सम्मान समारोह होगा। पटना हवाई अड्डे से उनका स्वागत करने के लिए जिले से सौ से अधिक छोटी गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यकर्ता वहां जाएंगे।

शहर के हनुमान नगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में जदयू के जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में इन तैयारियों पर चर्चा की गई। मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। छह अगस्त 21 को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के दिल्ली से पटना आगमन पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि क्षेत्रीय सांसद ललन सिंह को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में पार्टी और सबल बनेगी। बैठक में जदयू के जिला महासचिव सह नगर परिषद लखीसराय के सभापति अरविंद पासवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

युवा जदयू ने बांटी मिठाई लगाया गुलाल

लखीसराय युवा जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष सुमन सौरव के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सुन सौरव ने कहा कि मुंगेर के सांसद का जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होना इस क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की बात है। मुंगेर लोकसभा राजनीति का मजबूत केंद्र होगा। लखीसराय जिले के लिए यह गौरव की बात है क्योंकि सांसद की यह कर्मभूमि है। इस मौके पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंकर राम, सेवादल के उपाध्यक्ष कुंदन, युवा जदयू के लखीसराय विधानसभा प्रभारी रंजीत कुमार, लखीसराय प्रखंड अध्यक्ष कुशो महतो, पिपरिया प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु भी मौजूद थे।

प्रखंडों से मिल रही है बधाई

जदयू उपाध्यक्ष रामदेव मंडल, जिला प्रवक्ता नवल किशोर महतो, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव मदन मोहन चंद्रवंशी, मलिया पंचायत अध्यक्ष राहुल कुमार, जदयू नेता उपेंद्र प्रसाद वर्मा, चानन प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, इटौन पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय, मदन मंडल, अनिता महतो, बिरजू महतो, शंकर यादव आदि ने बधाई दी है। हलसी प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, धीरा पंचायत के मुखिया सदानंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष रामनरेश ङ्क्षसह, निरंजन सिंह उर्फ टनटन, कैंदी पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार, हलसी पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार, अनंत कुमार उर्फ गोगन, प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र कुमार मंडल, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविनंदन कुमार, प्रखंड सुभाष राज, पूर्व प्रमुख संजय राम, सूर्यगढ़ा प्रखंड के प्रवीण कुमार पंकज आदि ने कहा कि मुंगेर लोकसभा का मान बढ़ा है। पार्टी को ललन सिंह जैसा चट्टानी नेता अध्यक्ष के रूप में मिला है। इससे पार्टी को लाभ मिलेगा।

chat bot
आपका साथी