जदयू कार्यसमिति में 51 सदस्यों को मिली जगह, जानिए... किनको-किनको मिली यह जिम्मेदारी Bhagalpur news

जदयू ने भागलपुर जिला इकाई का गठन कर लिया है। जिला कार्यसमिति में 51 सदस्‍य हैं। जिलाध्‍यक्ष को उम्‍मीद है कि सभी अपने दायित्‍व का निर्वह्न करेंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 02:33 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 02:33 PM (IST)
जदयू कार्यसमिति में 51 सदस्यों को मिली जगह, जानिए... किनको-किनको मिली यह जिम्मेदारी Bhagalpur news
जदयू कार्यसमिति में 51 सदस्यों को मिली जगह, जानिए... किनको-किनको मिली यह जिम्मेदारी Bhagalpur news

भागलपुर [जेएनएन]। जदयू की जिला कार्यसमिति में 51 सदस्यों को जगह मिली है। जिलाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह ने अभय कुमार सिंह, कुमार श्रवण भगत, इंद्र प्रकाश मंडल, आनंदी मंडल, अरुण कुमार यादव, संजय साह, गोपी दास, अजीत कुमार मोदी को उपाध्यक्ष, अनिल सिंह, शिशुपाल भारती, डॉ. अनिरुद्ध मंडल, शकलदेव मंडल, रामानंद सिंह, अखिलेश सिंह कुशवाहा, गोपाल भगत, दीपक कुशवाहा को महासचिव, रविशंकर सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, श्यामा बिहारी सिन्हा, विनय कुमार, अनारसी तांती, सुभाष सिंह कुशवाहा, विनय कुमार, रामाशीष सिंह को सचिव, परवेज अख्तर प्रवक्ता, नितेश कुमार मानस को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 24 को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेगा जदयू

जिला जदयू की बैठक अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में साह धर्मशाला में हुई। बैठक में राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन ने संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए। इस दौरान नाथनगर के विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, संजय राम, ब्रज किशोर सिंह, अंजू देवी, शबाना दाउद, परवेज आलम, इबरार आलम, मोहन मंडल, प्रो. दीपक कुमार, दीपक भुवानियां, अर्जून साह आदि ने मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी