Government Jobs In Bihar: भूमि सुधार विभाग में 4353 पदों पर होगी बहाली, दो माह में पूरी होगी प्रक्रिया

Government Jobs In Bihar बिहार में भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली की जाएगी। खुद मंत्री रामसूरत राय ने इस बात की तस्दीक करते हुए रिक्त पदों के बारे में जानकारी दी है। मंत्री ने कहा कि दो माह के अंदर इसकी प्रक्रिया पूरी होगी।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:20 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 01:32 PM (IST)
Government Jobs In Bihar: भूमि सुधार विभाग में 4353 पदों पर होगी बहाली, दो माह में पूरी होगी प्रक्रिया
Government Jobs In Bihar : बड़े पैमाने पर होगी भूमि सुधार विभाग में बहाली।

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। Government Jobs In Bihar : बिहार के भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि विभाग में दो माह के अंदर 4 हजार 353 पदों पर बहाली होगी। उन्होंने कहा कि विभाग में कर्मियों की कमी को दूर किया जाएगा। इसके लिए तेजी के साथ प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अक्टूबर माह तक बहाली पूरी करने की बात मंत्री द्वारा की गई है।

मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि 4353 कर्मचारियों की दो महीने के अंदर अक्टूबर तक बहाली की जाएगी। जिसमें 1767 अमीन एवं 536 राजस्व कर्मचारी की बहाली होगी। भूमि संबंधी सभी कार्य आनलाइन किया जा रहा है। 20 जिले में भूमि सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 90 अंचलों में 208 शिविर बनाए गए हैं, जहां सर्वेक्षण कर्मी काम में लगे हुए हैं। बाकी जिलों के 130 अंचलों में वे शिविर गठन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। भूमि सुधार उप समाहर्ता को पत्र देकर 30 कार्य दिवसों के अंदर म्यूटेशन वादों के निपटारे का आदेश दिया गया है। भूमि सर्वेक्षण के बाद चकबंदी की तैयारी की जा रही है।

भूमि संबंधित सारे दस्तावेज होंगे हाइटेक

मंत्री ने कहा कि हाई टेक्नोलाजी के साथ विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। किसान दुनिया की किसी कोने से अपना भूमि का रशीद कटा सकते हैं। अच्छे काम करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सरकारी भूमि का अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। किसानों की भूमि का विवरण पोर्टल पर रहेगा। अंचल में सीओ का काम आसान करने के लिए एक राजस्व अधिकारी की नियुक्ति होगी जो वाहन से फिल्ड में भूमि संबंधित विवाद का निपटारा करेगें। भ्रष्ट पदाधिकारियों को नवंबर 2020 तक आठ पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। 24 पदाधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक

मंत्री जी ने उक्त बातें बांका में कही। वे बुधवार को बांका के बौंसी पहुंचे, जहां पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने पूर्व विधायक पुत्र सह ग्रामीण कार्य मंत्री जयंतराज से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। मौके पर दिवंगत विधायक के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर एमएलसी डा.एन के यादव , भागलपुर के जिप अध्यक्ष टुनटुन साह, सामाजिक कार्यकर्ता देवाशीष पांडे, जदयू नेता मान ङ्क्षसह, रासमोहन ठाकुर, मनीष राय सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी