पंखे से लटकता मिला पूर्णिया में 30 वर्षीय महिला का शव, मायके वालों लगाया हत्या का आरोप

पूर्णिया के कसबा में एक 30 वर्षीय का शव साड़ी के फंदे से पंखे से लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या गला दबाकर की गई है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 05:37 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 05:37 PM (IST)
पंखे से लटकता मिला पूर्णिया में 30 वर्षीय महिला का शव, मायके वालों लगाया हत्या का आरोप
पंखे से लटकता मिला शव, इलाके में सनसनी।

संवाद सूत्र, कसबा (पूर्णिया)। मंगलवार को कसबा थाना क्षेत्र के रतनसौती गांव में एक 30 वर्षीय महिला नूतन देवी का शव साड़ी के फंदे से पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतक के परिजनों ने महिला के ससुर तथा देवर पर महिला कि गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना कि सूचना पर पुलिस कसबा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया है। घटना के संबंध मे जानकारी देते हुए मृतिका नूतन देवी परिजनों ने बताया कि अमौर थाना क्षेत्र के खामेला गांव के स्व. भीमलाल यादव कि पुत्री नूतन देवी का विवाह 8 साल पूर्व कसबा थाना क्षेत्र के रतनसौती गांव निवासी बब्लू यादव के साथ हुई थी।

रितिका नूतन देवी के पति फिलहाल पंजाब में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। नूतन देवी अपने मायके में अपनी एक बेटी और एक बेटे के साथ रहती थी। मंगलवार को नूतन देवी के परिजनों को उनकी मौत के बारे में सूचना मिली। सूचना मिलते ही नूतन देवी के परिजन रतनसौती गांव पहुंचे । मृतका के शव को देखते ही परिजनों ने मृतका के ससुर वीरेंद्र यादव तथा देवर विष्णु यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि नूतन देवी की हत्या कर इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को साड़ी के फंदे से पंखे से लटका दिया गया।

ये भी पढ़ें- NEET Solver Gang: रातों-रात जमीन खरीदने वाला खगड़िया का विकास पटना गया था पढ़ने, वाराणसी में हुई गिरफ्तारी के बाद दोस्तों ने बंद किए फोन

वहीं कसबा के प्रभारी थानाध्यक्ष बुद्धदेव उरांव ने बताया कि मृतिका के परिजनों का बयान लिया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा हो जाएगा कि नूतन देवी की मौत कैसे हुई। पुलिस फिलहाल मामले की गहन छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी