भागलपुर-सुल्तानगंज मार्ग पर भारी बारिश के बीच 12 घंटे भीषण जाम

भागलपुर भारी बारिश के कारण सोमवार को अकबरनगर में सड़क पर जलजमाव व भीषण जाम लग गया। बाजार के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढे में एक के बाद एक कई वाहन फंसते चलते गए जिससे इस मार्ग पर बारह घंटे तक वाहनों के पहिए पूरी तरह से ठहर गए। नाथनगर-महेशी व पचरुखी तक पंद्रह किलोमीटर में वाहनों की कतारें लग गई। दर्जनों एम्बुलेंस व कई अधिकारियों की गाड़ियां भी फंसी रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:54 PM (IST)
भागलपुर-सुल्तानगंज मार्ग पर भारी बारिश के बीच 12 घंटे भीषण जाम
भागलपुर-सुल्तानगंज मार्ग पर भारी बारिश के बीच 12 घंटे भीषण जाम

भागलपुर :

भारी बारिश के कारण सोमवार को अकबरनगर में सड़क पर जलजमाव व भीषण जाम लग गया। बाजार के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढे में एक के बाद एक कई वाहन फंसते चलते गए, जिससे इस मार्ग पर बारह घंटे तक वाहनों के पहिए पूरी तरह से ठहर गए। नाथनगर-महेशी व पचरुखी तक पंद्रह किलोमीटर में वाहनों की कतारें लग गई। दर्जनों एम्बुलेंस व कई अधिकारियों की गाड़ियां भी फंसी रही। पूर्णिया जा रही एक दुल्हन की गाड़ी भी ठहर गई। जाम हटाने के लिए दूल्हा जूझता रहा। जाम को देखते हुए कई यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल गए। पैदल चल रहे लोगों ने रेलवे पटरी तो किसी ने खेतों का सहारा लिया। बारिश में लोग भींगते रहे। एम्बुलेंस को निकलने में दो से तीन घंटे का समय लग गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि तीस लाख से सड़क किनारे बना नाला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। जाम लगने का मुख्य कारण यही है। सड़क किनारे नाला निर्माण कर दिया जाए तो सड़क पर जलजमाव नहीं होगा और न ही सड़क खराब होगी। इस दो कारणों से ही जाम लग रहा है। अकबरनगर में कई किलोमीटर तक सड़क जर्जर और खतरनाक हो चुकी है। दर्जनों बड़े बड़े गड्ढे बन गए है, जिसमें दो-तीन फीट तक पानी जमा हो गया है, उसमें गिरने से हर दिन बाइक सवार लोग चोटिल होते हैं। जर्जर सड़क और जलजमाव के चलते हर दिन अकबरनगर में छह से आठ घंटे तक भीषण जाम लग रहा है। बाजार के समीप सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।

chat bot
आपका साथी