वैक्सीनेशन में युवा दिखा रहे दम, 45 पल्स वाले में जागरुकता कम

बेगूसराय वैक्सीन लगवाने में युवाओं का जोरदार उत्साह दिखाई दे रहा है। ऑन स्पॉट रजिस्ट्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 09:19 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 09:19 PM (IST)
वैक्सीनेशन में युवा दिखा रहे दम, 45 पल्स वाले में जागरुकता कम
वैक्सीनेशन में युवा दिखा रहे दम, 45 पल्स वाले में जागरुकता कम

बेगूसराय : वैक्सीन लगवाने में युवाओं का जोरदार उत्साह दिखाई दे रहा है। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन एवं वैक्सीनेशन प्रारंभ होने के बाद से युवाओं में जागरुकता बढ़ी है। 100 से ज्यादा 18 पल्स के व्यक्ति अब, रोज वैक्सीन लगवाने लगे हैं, परंतु 45 पल्स वैक्सीन लगवाने के प्रति सजग नहीं हो रहे हैं। इनका आंकड़ा प्रति दिन 30 से ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा है। गुरुवार को 45 और 60 पल्स के मात्र 20 व्यक्ति ने वैक्सीन लगाई। जबकि 18 प्लस के 100 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाई। इस स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों ने वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान प्रारंभ कर दिया है।

पांच व्यक्ति साथ लाइए वैक्सीन लगवाइए

छौड़ाही पीएचसी प्रभारी डॉ कमलेश कुमार बताते हैं कि कोरोना वैक्सीन वातावरण के अनुकूल रहे इसके लिए कई नियम कायदे हैं। एक वाइल में 10 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाती है। वाइल खुलने पर इसे तुरंत यूज करना आवश्यक है। इसलिए कम से कम सात व्यक्ति मौजूद रहेंगे तभी वैक्सीन लगाना संभव होता है। अन्यथा वैक्सीन बर्बाद होने की संभावना रहती है। दिक्कत यह है कि बहुत कहने सुनने के बाद लोग दो-तीन लोग एक साथ पहुंचते हैं। दस लोगों के पहुंचने तक अन्य लोग इंतजार नहीं करते हैं। जिस कारण संख्या कम रह जाती है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता दानिश आलम ने शुक्रवार से पांच व्यक्ति साथ आइए वैक्सीन लगवाइए अभियान प्रारंभ किया है। पहले दिन दानिश, साकिब, मारुतिनंदन, मो. सैफ, दावर हुसैन, कामरान, तौफीक, शाहजहां समेत 30 से ज्यादा लोगों को पीएचसी सेंटर या चलंत वैक्सीनेशन केंद्र तक लाकर वैक्सीन लगवाई।

हेलमेट पहन लगवाई वैक्सीन

ऐजनी निवासी दावर हुसैन वैक्सीन लगाने पीएचसी छौड़ाही पहुंचे। वह, मास्क पहने हुए थे ऊपर से हेलमेट भी लगा रखे थे। जब एएनएम ने हेलमेट उतार कर रख देने को कहा तो दावर जी बिगड़ गए। कहा कोरोना वायरस खाली नाके में नहीं प्रवेश करता है। हम पूरी सुरक्षा के साथ वैक्सीन लेंगे। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें शांत कराया एवं उनके भावना को सम्मान देते हुए वैक्सीन लगा विदा किया।

chat bot
आपका साथी