योग स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान : शुक्ला मिस्त्री

बेगूसराय। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरौनी रिफाइनरी प्रधान डाकघर सहित विभिन्न संस्थानों में योगाभ्यास किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:45 PM (IST)
योग स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान : शुक्ला मिस्त्री
योग स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान : शुक्ला मिस्त्री

बेगूसराय। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरौनी रिफाइनरी, प्रधान डाकघर सहित विभिन्न संस्थानों में लोग योग में शामिल हुए। बरौनी रिफाइनरी में वर्चुअल आयोजन किया गया। योग विशेषज्ञ संजय कुमार ने बरौनी रिफाइनरी परिवार के लिए वेबिनार के द्वारा सामान्य योग अभ्यास क्रम के तहत योग कराया। शुक्ला मिस्त्री, कार्यपालक निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख ने आरके झा, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई), एके तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी), आरके मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), टीके बिसई, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), अनिल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), महाप्रबंधकगण, बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष, एके सिंह, अलावा महासचिव संजीव कुमार, आइओओए के सचिव, मिथिलेश कुमार, सीईसी प्रवीण कुमार की वर्चुअल उपस्थिती में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यपालक निदेशक ने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह आध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है जो शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। योग हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संजय कुमार ने 250 से अधिक कर्मचारियों, गृहणियों एवं बच्चों को योगाभ्यास कराया।

योग दिवस के मौके पर प्रधान डाकघर के प्रांगण में डाक अधिकारी एवं कर्मियों को योग सिखाया गया। उक्त जानकारी डाक अधीक्षक अरविद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने योग के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए पोस्टर जारी किया। उन्होंने बताया कि भारतीय डाक विभाग पूरे भारतवर्ष में 810 प्रधान डाकघरों में इसे सचित्र डिजाइन के साथ जारी किया गया है। मौके पर सहायक डाक अधीक्षक मुख्यालय अरुण गांधी, नवीन कुमार, दयानंद चौधरी, प्रदीप कुमार, राम रंजन सिंह, रविकांत कुमार, खुशबू कुमारी, कुमार मृत्युंजय आनंद, मृत्युंजय कुमार, नीतीश कुमार आदि मौजूद थे।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाचार्य गुड़ाकेश ने भाजपा के जिला पदाधिकारियों को योग करवाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि योग हमारी शक्ति में वृद्धि करता है। एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। भारत की प्राचीन परंपरा का योग आज पीएम मोदी के प्रयास से विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है। बछवाड़ा के भाजपा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह, मृत्युंजय कुमार वीरेश, कुंदन भारती, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, जिला मंत्री बबलेश पार्थ सारथी, कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, मोनू कुमार आदि मौजूद थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय इकाई के द्वारा योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार, नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, नगर सह मंत्री अंशु कुमार, कार्यालय मंत्री विवेक कुमार, कॉलेज सह मंत्री कौशिक झा आदि मौजूद थे। जबकि वीआइपी द्वारा सदर प्रखंड के हैवतपुर पंचायत में विश्व योग दिवस के मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नीम,पीपल के पौधे लगाए गए। मौके पर वीआइपी के युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सहनी, दीपक कुमार, रवीश कुमार, राहुल सहनी, प्रह्लाद कुमार, नीतीश कुमार, राजा कुमार, राजीव कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी