फाइनेंस कर्मियों के खिलाफ महिलाओं का फूटा आक्रोश

बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र की अरवा पंचायत के वार्ड संख्या आठ एवं नौ में गुरुवार को माइक्रो फाइनेंस बंधन बैंक समेत विभिन्न फाइनेंस कंपनी के कर्मियों के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा। कर्मियों के अभद्र व्यवहार एवं घर में तालाबंदी करने की धमकी से आक्रोशित महिलाओं ने अरवा-कादराबाद पथ को जाम कर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:56 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:13 AM (IST)
फाइनेंस कर्मियों के खिलाफ महिलाओं का फूटा आक्रोश
फाइनेंस कर्मियों के खिलाफ महिलाओं का फूटा आक्रोश

बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र की अरवा पंचायत के वार्ड संख्या आठ एवं नौ में गुरुवार को माइक्रो फाइनेंस, बंधन बैंक समेत विभिन्न फाइनेंस कंपनी के कर्मियों के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा। कर्मियों के अभद्र व्यवहार एवं घर में तालाबंदी करने की धमकी से आक्रोशित महिलाओं ने अरवा-कादराबाद पथ को जाम कर प्रदर्शन किया।

इस संबंध में रीना देवी, बबीता देवी, किरण देवी, निर्मला देवी आदि महिलाओं ने बताया कि लॉकडाउन से पूर्व फाइनेंस कंपनी से समूह लोन प्राप्त कर व्यवसाय की शुरुआत की थी। कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन लगते ही व्यवसाय बंद हो जाने से उन लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच फाइनेंसकर्मी घर पर आकर राशि वसूली का दबाव बनाते हैं। लॉकडाउन में बर्बाद हो चुके व्यवसाय का हवाला देते हुए जब उनसे कुछ दिनों की मोहलत की मांगी गई तो उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं घर में तालाबंदी करने तक की धमकी दी जा रही है। गुरुवार को फाइनेंस कर्मियों के द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने पर आक्रोशित महिलाओं ने अरवा-कादराबाद पथ जाम कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने डीएम से फाइनेंस कर्मियों के द्वारा पीड़ित उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी