हादसे में गई महिला की जान, पुत्र गंभीर

बेगूसराय। रविवार की दोपहर कारगिल चौक पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान खगड़िया जिला के गंगौर ओपी क्षेत्र के छोटी रानी शकरपुरा निवासी मो. असलम आजाद की 33 वर्षीय पत्नी नसीमा खातून के रूप में हुई। घटना में महिला का तीन वर्षीय पुत्र मो. साजिद की गंभीर रूप से घायल है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 05:54 PM (IST)
हादसे में गई महिला की जान, पुत्र गंभीर
हादसे में गई महिला की जान, पुत्र गंभीर

बेगूसराय। रविवार की दोपहर कारगिल चौक पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान खगड़िया जिला के गंगौर ओपी क्षेत्र के छोटी रानी शकरपुरा निवासी मो. असलम आजाद की 33 वर्षीय पत्नी नसीमा खातून के रूप में हुई। घटना में महिला का तीन वर्षीय पुत्र मो. साजिद की गंभीर रूप से घायल है।

उक्त महिला अपने जीजा बागवन निवासी मो. इजराइल के साथ नैहर गढ़पुरा से अपने ससुराल छोटी रानी शकरपुरा जा रही थीं। कारगिल चौक के समीप बाइक ज्यों ही पहुंची, बच्चा सहित महिला बाइक से गिर गई। इसके बाद जीजा ने लोगों के सहयोग से बखरी आंबेडकर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद घटना की सूचना स्वजनों को दी। महिला के पति के क्लीनिक पहुंचने के बाद इलाज कर रहे डाक्टरों ने सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी होने की बात कहकर बेगूसराय रेफर कर दिया। इधर महिला को बेगूसराय ले जाने की तैयारी चल ही रही कि इसी बीच महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बासुकीनाथ झा ने बताया कि महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने घटना को एक अलग रूप देने की कोशिश की। महिला को तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

लाखो। लाखो ओपी क्षेत्र के गुप्ता बांध के समीप एनएच 31 पर रविवार को 10 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल युवकों को लाखो गांव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक और बाइक सवार एक ही दिशा में बेगूसराय की ओर जा रहे थे। सूजा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि त्रिभुवन राय ने बताया कि घायल एक युवक की पहचान सूजा पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी रुपेश महतो उर्फ डोमन महतो के 19 वर्षीय पुत्र ऋषिकांत कुमार एवं दूसरे युवक की पहचान अयोध्याबाड़ी गांव निवासी मुकेश साह के 20 वर्षीय पुत्र आत्माराम के रूप में हुई। घायल ऋषिकांत की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यापारियों के आग्रह पर ट्रक से टमाटर को अनलोड करवा दिया जाएगा। चूंकि ट्रक में लदा हुआ टमाटर सड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी