बैंक जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

बेगूसराय। थाना क्षेत्र के अवध तिरहुत पथ पर बजरंग चौक से पश्चिम एक अज्ञात वाहन की ठोकर से लगभग 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सनहा उत्तर पंचायत के बखड्डा ग्राम निवासी जय किशोर दास की पत्नी राज कुमारी देवी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची साहेबपुर कमाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले अन्त्यपरीक्षण के लिए बेगूसराय भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:16 PM (IST)
बैंक जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत
बैंक जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

बेगूसराय। थाना क्षेत्र के अवध तिरहुत पथ पर बजरंग चौक से पश्चिम एक अज्ञात वाहन की ठोकर से लगभग 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सनहा उत्तर पंचायत के बखड्डा ग्राम निवासी जय किशोर दास की पत्नी राज कुमारी देवी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची साहेबपुर कमाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले अन्त्यपरीक्षण के लिए बेगूसराय भेजा।

स्वजनों ने बताया कि वह घर से स्टेट बैंक पंचवीर जाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी। रास्ते में ही अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा महिला को इलाज के लिए पंचवीर निजी क्लिनिक ले जाने का प्रयास किया गया। लेकिन इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। बाइक की ठोकर से जख्मी साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत

भगवानपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर पंचायत निवासी 52 वर्षीय सुशील चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका पुत्र रवि कुमार ने बताया कि विगत 16 नवंबर को सुशील चौधरी अपने घर से साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे, उनके साथ में वह भी जा रहा था। इसी क्रम में पासोपुर गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी। जिससे पिता-पुत्र जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी सुशील चौधरी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ मृतक के घर पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, सरपंच प्रतिनिधि बसर आलम, प्रखंड प्रमुख शत्रुध्न कुमार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र सहनी, पूर्व प्रमुख कृष्णकुमार, यशवंत चौधरी, साहेब शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने मृतक घर पहुंच कर उनके परिजनों को सांत्वना दी।

chat bot
आपका साथी