पहसारा में बूढी गंडक नदी में महिला डूबी, शव की तलाश जारी

बेगूसराय थाना क्षेत्र के पहसारा गांव में ब्रह्मदेव सिंह पुस्तकालय के पीछे बूढ़ी गंडक नदी में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:07 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:07 PM (IST)
पहसारा में बूढी गंडक नदी में महिला डूबी, शव की तलाश जारी
पहसारा में बूढी गंडक नदी में महिला डूबी, शव की तलाश जारी

बेगूसराय : थाना क्षेत्र के पहसारा गांव में ब्रह्मदेव सिंह पुस्तकालय के पीछे बूढ़ी गंडक नदी में सोमवार को पहसारा वार्ड संख्या एक निवासी रामकिशुन पंडित की पत्नी स्नान के क्रम में गहरे पानी में चली गई और डूब गई। शव की खोजबीन जारी है। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

समाचार प्रेषण तक गोताखोर घटनास्थल पर नहीं पहुंचा पाया है। प्रशासन द्वारा गोताखोरों से संपर्क किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले पति की भी मौत हो गई थी। बाढ़ के कारण बूढ़ी गंडक नदी में अधिक पानी होने से शव ढूंढने में परेशानी हो रही है। मौके पर सीओ राकेश सिंह यादव, सीआइ शंभू पासवान, एएसआइ सुनील कुमार मिश्रा, अभाविप के शिवम कुमार, लोजपा के घनश्याम सिंह, सरपंच प्रतिनिधि प्रो. भगवान सिंह, उप मुखिया नवीन सिंह, सिवेश रंजन, अमर कुमार, कन्हैया, फूचो सिंह, मोहन पोद्दार, गुड्डू पंडित, जितेंद्र आदि मौजूद थे।

लड़की ने राजेन्द्र पुल से गंगा में लगाई छलांग

सोमवार की दोपहर राजेन्द्र पुल से गंगा में कूदकर एक लड़की ने खुदकुशी का असफल किया। लड़की को कूदता देख सिमरिया घाट पर लोगों ने जब हल्ला मचाया तो घाट पर तैनात गोताखोरों ने तत्परता से कार्रवाई की और डूब रही लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेज दिया। लड़की की पहचान पटना जिला के मोकामा निवासी कृष्ण दास की 23 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती पैदल ही राजेन्द्र पुल पार कर रही थी और इसी क्रम में उसने अचानक उफनती गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में लड़की को कूदता देख घाट पर मौजूद लोग सहम गए। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के गोताखोर अनिल कुमार, भरत कुमार, अर्जुन कुमार ने मोटर वोट लेकर बीच गंगा का रूख किया और कुछ ही देर में लड़की को बाहर निकाल लिया। खुदकुशी के कारणों के संबंध में अभी कुछ पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रत्यक्षदशियों की मानें तो लड़की अकेली ही थी। चकिया ओपीध्यक्ष दिवाकर कुमार ने खुदकुशी के प्रयास की पुष्टि करते हुए बताया कि बरौनी पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए लड़की को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लड़की के स्वजनों को भी सूचना दी गई है। समाचार प्रेषण तक स्वजन नहीं पहुंच सके हैं।

chat bot
आपका साथी