संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, कुआं से शव बरामद

ल सुबह बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में पति की दूसरी शादी से परेशान व प्रताड़ित विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में गांव के कुआं से बरामद किया गया। शव बरामदगी से गांव में सनसनी फैली है। ग्रामीण इसे पारिवारिक कलह से ऊबकर खुदकशी की घटना बता रहे हैं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:26 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:26 PM (IST)
संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, कुआं से शव बरामद
संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, कुआं से शव बरामद

बेगूसराय। शुक्रवार की अल सुबह बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में पति की दूसरी शादी से परेशान व प्रताड़ित विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में गांव के कुआं से बरामद किया गया। शव बरामदगी से गांव में सनसनी फैली है। ग्रामीण इसे पारिवारिक कलह से ऊबकर खुदकशी की घटना बता रहे हैं। वहीं मृतका के पिता ने पति पर हत्या कर शव को कुआं में फेंकने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान बहरामपुर गांव निवासी विमल राय की 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। पुलिस खुदकुशी व हत्या की उलझन के बीच शव को अन्त्यपरीक्षण के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारणों को खुलासा अन्त्यपरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर ही होगा, लेकिन मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार सुबह महिला के कुएं में कूदने की खबर गांव में आग की तरह फैली और मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को कुआं से बाहर निकाला लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि विमल राय व किरण देवी की शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी दांपत्य जीवन गुजार रहे थे। उन्हें पांच संतान भी है। इधर कुछ महीनों से वह अपनी पड़ोसन सुनीता देवी के संपर्क में आ गया। जिसके बाद महिला गर्भवती हो गई। पांच माह पूर्व उसने दूसरी शादी कर पड़ोसन को मृतका की सौतन बना घर ले आया।

अक्सर होती थी सौतन से नोकझोंक, पति भी करता था पिटाई

मृतका के पिता बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रूदौली गांव निवासी बलदेव राय ने बताया कि पति द्वारा सौतन लाने के बाद से घर में अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। 15 दिन पूर्व पति व सौतन में मिलकर उसकी पिटाई की थी। दोनों के बीच हुए समझौते के अनुसार पति ने मारपीट नहीं करने पर रजामंदी जताई थी लेकिन गुरुवार की रात रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर शव को कुंआ में फेंक दिया गया है। कहते हैं बछवाड़ा थानाध्यक्ष :

इस संबंध में बछवाड़ा थानाध्यक्ष परशुराम  सिंह ने बताया कि मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामले की पड़ताल की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा अन्त्यपरीक्षण प्रतिवेदन आने के बाद ही होगा लेकिन स्वजनों की आशंका को देखते हुए आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी