टीका लेने का करते हैं इंतजार, लगने के बाद ही जा रहे हैं घर

बेगूसराय बखरी प्रखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या से एक तरफ जहां लोगों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:28 PM (IST)
टीका लेने का करते हैं इंतजार, लगने के बाद ही जा रहे हैं घर
टीका लेने का करते हैं इंतजार, लगने के बाद ही जा रहे हैं घर

बेगूसराय : बखरी प्रखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या से एक तरफ जहां लोगों में डर है वहीं दूसरी ओर टीकाकरण को लेकर अब हर रोज लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। 45 साल से अधिक उम्र के लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ होने पर एक से डेढ़ घंटे तक भी इंतजार कर रहे हैं और टीका लगाने के बाद ही घर जा रहे हैं।

शुक्रवार साढ़े आठ बजे : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बखरी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच गए हैं। कंप्यूटर सिस्टम पर कोविन पोर्टल लॉग इन करने के बाद टीका लेने वाले लोगों की कोविड जांच शुरू की गई। इधर नौ बजे स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीन स्टोर से कोविशील्ड के बाउल केंद्रों पर पहुंचाए गए। टीकाकरण के लिए एक-एक कर 45 साल से अधिक उम्र के लोग भी पहुंचने लगे।

सुबह 9:30 बजे : अब तक टीका के लिए आठ ही लोग पहुंचे हैं। एक बाउल से 10 लोगों को टीका लगाया जाता है, इसलिए रजिस्ट्रेशन कर उन्हें बैठाया गया। 10 लोग होने पर 10 बजे पहला टीका लगाया गया। इसके बाद केंद्र पर संख्या बढ़ने लगी। दो घंटे में लोग टीका लगवा चुके थे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 लोगों का टीकाकरण साढ़े ग्यारह बजे तक किया गया।

दोपहर 12 बजे : आइसोलेशन वार्ड में प्रतिनियुक्त एएनएम को केयर इंडिया के मेंटल सुपरवाइजर के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसके साथ ऑक्सीजन सिलेंडर का कैसे प्रयोग करना है यह बताया गया।

समय 12:30 बजे : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सभी बेड को अच्छी तरह सैनिटाइजेशन किया जा रहा था।

समय दोपहर दो बजे : डॉ. अरुण कुमार के द्वारा ओपीडी सेवा में आए मरीजों को देखा जा रहा था तथा मरीजों के बीच दवा का भी वितरण किया जा रहा था। उसी वक्त स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ओपीडी सेवा का निरीक्षण करने पहुंचे।

chat bot
आपका साथी