बेगूसराय में उफनाई बूढ़ी गंडक, जलस्तर में हुई तीन मीटर की वृद्धि

मंझौल (बेगूसराय)। पिछले एक दशक में अमूनन जुलाई व अगस्त में उफनाने वाली बूढ़ी गंडक नदी दो दिन से ही तीन मीटर बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:47 PM (IST)
बेगूसराय में उफनाई बूढ़ी गंडक, जलस्तर में हुई तीन मीटर की वृद्धि
बेगूसराय में उफनाई बूढ़ी गंडक, जलस्तर में हुई तीन मीटर की वृद्धि

मंझौल (बेगूसराय)। पिछले एक दशक में अमूनन जुलाई व अगस्त में उफनाने वाली बूढ़ी गंडक नदी दो साल से जून में ही आंख दिखाने लगी है। इस साल मानसून के ससमय आने से लगातार बारिश के चलते नदी के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है।

बताते चलें कि पहले 10 जून से जलस्तर में हो शुरू हुई वृद्धि 15 जून तक सामान्य रही। परंतु, 15 जून से 21 जून तक जलस्तर की बढ़ोतरी रिपोर्ट खतरे की परिचायक है। हर दिन जलस्तर की वृद्धि की रफ्तार तेज होती दिख रही है। हालांकि बीते 24 घंटे में जलस्तर की वृद्धि दर ठिठकती प्रतीत हुई है। सोमवार को नदी का जलस्तर रोसड़ा बाढ़ डिवीजन के समस्तीपुर रेलवे पुल की मीटर गेज और बेगूसराय डिवीजन के सिवरी पुल मीटर गेज में खतरे के निशान से औसतन मात्र तीन मीटर ही नीचे है। इससे नदी अब अपनी पेटी से उफनाकर दियारा क्षेत्र व खेतों में लगी फसलों को आगोश में लेने को आतुर दिख रही है। जून में ही बजी खतरे की घंटी

पिछले साल 2020 में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि से नदी के तब तक का उच्चतम जलस्तर वर्ष 1987 में 46.50 मीटर का रिकार्ड टूट गया था। विगत साल सात जुलाई से लेकर आधे अगस्त तक बेगूसराय जिले में बूढ़ी गंडक के बाएं और दाएं दोनों तटबंधों पर भारी दवाब बना हुआ था। दर्जनों जगहों पर फ्लड फाइटिग की गई थी। बावजूद इसके, पिछले साल 2020 में नदी में जून माह में वर्तमान जलस्तर से काफी कम था। यह विगत सात जुलाई तक खतरे की निशान से 40 सेमी नीचे तक रहा था। इस साल नदी का जलस्तर जून माह में ही तूफानी गति से बढ़ रहा है। इस लिहाज से सरकार और विभागीय लोगों के लिए एक प्रकार से खतरे की घंटी है। कहते हैं अधिकारी :

अभी जलस्तर राइजिग ट्रेंड में तो है, लेकिन यह ज्यादा चिता का विषय नहीं है। विगत 24 घंटे में जलस्तर की वृद्धि में रफ्तार की कमी हुई है। उम्मीद है कि एक से दो दिनों में जलस्तर में कमी आएगी। सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं।

-संतोष कुमार, जेई, बाढ़ विभाग, रोसड़ा डिवीजन

बेगूसराय डिवीजन सिवरी पुल मीटर गेज की रिपोर्ट :- यहां खतरे का निशान - 40.67 16 जून - 34.30

17 जून - 34.63

18 जून - 34.78

19 जून - 35.67

20 जून - 36.89

21 जून - 37.43 रोसड़ा डिवीजन रेलवे पुल मीटर गेज की रिपोर्ट :-

यहां खतरे का निशान - 42.63 16 जून : 36.65

17 जून : 37.01

18 जून : 37.16

19 जून : 38.00

20 जून : 38.96

21 जून : 39.77

chat bot
आपका साथी