वार्ड सदस्य संघ का आमरण अनशन खत्म

बेगूसराय। बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय पर वार्ड सदस्य संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के पूरा होने तक पि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:49 PM (IST)
वार्ड सदस्य संघ का आमरण अनशन खत्म
वार्ड सदस्य संघ का आमरण अनशन खत्म

बेगूसराय। बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय पर वार्ड सदस्य संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के पूरा होने तक पिछले कई दिनों से चल रहे आमरण अनशन पर बैठे संघ के पदाधिकारियों से बातचीत करने के बाद पूर्व जिला पार्षद रामोद कुंवर, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर राय के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ.विमल कुमार संघ के पदाधिकारियों से उनकी मांगे सुनने पहुंचे। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मुख्य मांगे शौचालय राशि अविलंब भुगतान करने, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में कमीशनखोरी बंद करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास सहायक की अवैध वसूली की जांच करने, कन्या विवाह की पूर्व के कई वर्षों से लंबित राशि का भुगतान करने समेत कई अन्य मांगें सुनने के पश्चात सहानुभूति पूर्वक विचार करने के आश्वासन मिलने के बाद आमरण अनशन पर बैठे संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह बछवाड़ा पंचायत के उप मुखिया हरेराम झा व विभिन्न पंचायतों के पंच व वार्ड सदस्यों को सामूहिक रूप से जूस पिलाकर आमरण अनशन खत्म कराया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने पूर्व जिला पार्षद व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में पंचायत के विकास के मुद्दों पर एकजुटता का भी प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी