नावकोठी में वार्ड सदस्य के पति को मारी गोली

नावकोठी बेगूसराय। थाना के पहसारा गांव में पांच लाख की रंगदारी देने से इन्कार करने पर अपराधियों ने शनिवार की रात्रि में वार्ड सदस्या नीतू देवी को पिस्तौल की बट मारकर घायल कर दिया। जबकि पत्नी को बचाने आए पति राम रीझन सिंह को गोली मार दी जिससे रीझन घायल हो गए। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अभी तक थाना में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:28 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:28 PM (IST)
नावकोठी में वार्ड सदस्य के पति को मारी गोली
नावकोठी में वार्ड सदस्य के पति को मारी गोली

नावकोठी, बेगूसराय। थाना के पहसारा गांव में पांच लाख की रंगदारी देने से इन्कार करने पर अपराधियों ने शनिवार की रात्रि में वार्ड सदस्या नीतू देवी को पिस्तौल की बट मारकर घायल कर दिया। जबकि पत्नी को बचाने आए पति राम रीझन सिंह को गोली मार दी, जिससे रीझन घायल हो गए। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अभी तक थाना में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

घायल के पुत्र पंकज कुमार ने बताया कि मां नीतू देवी वार्ड संख्या सात की वार्ड सदस्या हैं। मां- पिता दोनों रात में अपने घर के दरवाजे पर थे। तभी गांव के ही आनंदी सिंह, उसके दो पुत्र मनीष कुमार, रविश कुमार तथा कटरमाला के सुकन सिंह आए और कहा कि वार्ड सदस्या के रूप में बहुत कमाई की हो, पांच लाख रुपये रंगदारी देना होगा। रंगदारी देने से इन्कार करने पर मां को पिस्तौल की बट से मारने लगे। पिता मां बचाने लगे तो उनपर ताबड़तोड़ फायरिग कर दी गई। पिता को सिर और बाएं कंधे में गोली लगी। बाएं कंधे में गोली फंसी हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों चाचा भतीजा हैं। दोनों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। घायल के इलाजरत होने के चलते मामला दर्ज नहीं कराया गया है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। पहसारा में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी