चेरिया बरियारपुर में मतदान आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी

बेगूसराय। पांचवें चरण में चेरिया बरियारपुर प्रखंड की 14 पंचायतों के 187 बूथों पर आज मतदान होगा। इसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। शांतिपूर्ण मतदान को ले सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:48 PM (IST)
चेरिया बरियारपुर में मतदान आज,  प्रशासनिक तैयारी पूरी
चेरिया बरियारपुर में मतदान आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी

बेगूसराय। पांचवें चरण में चेरिया बरियारपुर प्रखंड की 14 पंचायतों के 187 बूथों पर आज मतदान होगा। इसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। शांतिपूर्ण मतदान को ले सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल एवं सहायक जोनल पदाधिकारियों को भी क्षेत्र में तैनात किया गया है। इधर, मतदान को ले शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय मंझौल एमएस कालेज से पोलिग पार्टी मतदान सामग्रियों के साथ अपने-अपने बूथ के लिए रवाना हुए। इससे पहले अधिकारियों ने सभी मतदान कर्मियों व पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित किया। परेशानी से बचने के लिए सभी पीठासीन पदाधिकारी व पीसीसीपी को मतपत्र का लेखा, पेपर सील लेखा, घोषणा पत्र आदि कागजात भरे जाने की बारीकियां बताई गई। इस दौरान जिन कर्मियों को कोई दिक्कत हुई उनके प्रश्न का मौजूद अधिकारियों के द्वारा माकूल जवाब भी दिया गया। इसके बाद व्रजगृह से सभी पोलिग पार्टी के बीच पैकेट, ईवीएम और बैलेट बाक्स का वितरण किया गया। इतने पदों पर होगी वोटिग : प्रखंड में 14 मुखिया, 14 सरपंच, 19 पंचायत समिति सदस्य, 187 वार्ड सदस्य, 187 पंच, दो जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या नौ और दस के उम्मीदवारों के लिए वोटिग होगी। मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि मतदाता मतदान कक्ष में मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगे। वोटिग से पहले मतदान कक्ष से एक सौ मीटर की दूरी पर जो कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन के साथ होंगे उनका फोन स्विच आफ करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन लेकर मतदान करने जाने से गोपनीयता भंग होने की संभावना रहती है। रिजर्व रहेगा ईवीएम : मतदान के वक्त किसी भी बूथ पर ईवीएम में खराबी होने की स्थिति में पीठासीन पदाधिकारी के पास अतिरिक्त रखे गए पांच ईवीएम में से खराब ईवीएम बदले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी