युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद की जयंती

बेगूसराय भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 09:31 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 09:31 PM (IST)
युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद की जयंती
युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद की जयंती

बेगूसराय : भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्र को आत्मनिर्भरता के साथ ऊंचाई पर ले जाने के संकल्प की पुनरावृति भी कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपना सांपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के साथ-साथ राष्ट्रवाद के संरक्षण एवं संवर्धन में समर्पित रखा था। जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा कि विभिन्नताओं में एकता वाले इस राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का मूलमंत्र एक भारत, श्रेष्ठ भारत के गर्भ में छिपा है। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, रुपेश गौतम, राकेश पांडेय, प्रभात पप्पु, सुमित सन्नी, आलोक कुमार बंटी, मंटुन मिश्र, लालबहादुर महतो समेत अन्य ने भी संबोधित किया। विवेकानंद की जयंती पर एबीवीपी ने निकाली संदेश यात्रा जागरण संवाददाता, बेगूसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर अध्यक्ष ऋषव कुमार की अध्यक्षता में ट्रैफिक चौक पर विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संदेश यात्रा निकाली, जिसका समापन शहर जीडी कॉलेज में विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि कर एवं मिठाई बांट कर किया गया। मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सोनू सरकार, नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, जिला संयोजक दिव्यम कुमार, आजाद कुमार, आदित्य राज, अंशु कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी