जलनिकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच 31 जाम

बेगूसराय। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश और महीनों से नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव से परेशान खातोपुर वासियों ने शनिवार को खातोपुर के समीप एनएच 31 जाम कर जल निकासी की मांग की। आक्रोशित महिला और पुरुषों ने एनएच 31 को करीब दो घंटे जाम रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:29 PM (IST)
जलनिकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच 31 जाम
जलनिकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच 31 जाम

बेगूसराय। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश और महीनों से नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव से परेशान खातोपुर वासियों ने शनिवार को खातोपुर के समीप एनएच 31 जाम कर जल निकासी की मांग की। आक्रोशित महिला और पुरुषों ने एनएच 31 को करीब दो घंटे जाम रखा। जाम स्थल पर मो हातिम, मो मजीद, मो अकील, मो हसन, मो इजहार आदि ग्रामीणों ने बताया कि खातोपुर गांव में दो माह से वर्षा का पानी घर आंगन में फैला हुआ है। लोगों को भोजन बनाने की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। वार्ड संख्या 44 के नगर पार्षद मेहरून निशा के प्रतिनिधि मो. रफी ने बताया कि वार्ड संख्या 44 में जलजमाव का मुख्य कारण यह है कि वार्ड संख्या 42 व 43 का पानी खातोपुर में जमा हो जाता है। वही पीडब्ल्यूडी रोड नवोदय विद्यालय के समीप दो पुलिया विगत कई वर्षों से बंद पड़ा है। इधर सूचना पाकर नगर आयुक्त मो. हामिद, उपनगर आयुक्त अरुण कुमार, मेयर उपेन्द्र सिंह, सदर प्रखंड के सीओ उत्पल हिमवान, नगर थाना और लाखो थाना की पुलिस जाम स्थल पर पहुंच जल निकासी का आश्वासन देकर जाम हटवाया। तत्पश्चात मेयर ने नवोदय विद्यालय के समीप जाम पड़े पुलिया को जेसीबी लगाकर खोलवाया।

chat bot
आपका साथी