जनवरी 2022 तक मुंगेर रेल सह सड़क पुल पर दौड़ेंगे वाहन

बेगूसराय। मुंगेर रेल सह सड़क पुल पांच वर्ष पूर्व ही पूर्ण हो गया और आमजनों को समर्पित कर दिया गया। पुल से रेल मार्ग तो आरंभ हो गया परंतु सड़क मार्ग शुरू नहीं हो सका है। इसका काम प्रगति पर है। तीन जिले मुंगेर खगड़िया एवं बेगूसराय के अलावा दूर दराज से आने वाले यात्रियों व्यापारियों एवं आमजनों के लिए सड़क मार्ग मील का पत्थर साबित होगा। सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों की मानें तो सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2022 तक सड़क मार्ग चालू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 06:20 PM (IST)
जनवरी 2022 तक मुंगेर रेल सह सड़क पुल पर दौड़ेंगे वाहन
जनवरी 2022 तक मुंगेर रेल सह सड़क पुल पर दौड़ेंगे वाहन

बेगूसराय। मुंगेर रेल सह सड़क पुल पांच वर्ष पूर्व ही पूर्ण हो गया और आमजनों को समर्पित कर दिया गया। पुल से रेल मार्ग तो आरंभ हो गया, परंतु सड़क मार्ग शुरू नहीं हो सका है। इसका काम प्रगति पर है। तीन जिले मुंगेर, खगड़िया एवं बेगूसराय के अलावा दूर दराज से आने वाले यात्रियों, व्यापारियों एवं आमजनों के लिए सड़क मार्ग मील का पत्थर साबित होगा। सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों की मानें तो सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2022 तक सड़क मार्ग चालू हो जाएगा। सड़क मार्ग पूर्ण होने के करीब :

मुंगेर रेल सह सड़क पुल से संबद्ध दोनों ओर कुल 14.5 मीटर लंबी एवं 60 मीटर चौड़ी एनएच 333 (क) निर्माण प्रस्तावित था। स्वीकृति मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य प्रारंभ हुआ। इसमें कई बाधाएं आई। प्रशासन के हस्तक्षेप से पुरानी अधिग्रहण की गई जमीन पर हरियाणा की कंपनी एसपी सिगला द्वारा पथ निर्माण कार्य शुरू हुआ। पुल के उत्तरी किनारे से एनएच 31 हीराटोल तक 5.133 किलोमीटर तक पथ का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कहते हैं प्रोजेक्ट मैनेजर :

पथ निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट मैनेजर केके पाठक का कहना है कि मुंगेर रेल सह सड़क पुल के उत्तरी ओर एनएच 31 हीराटोल से पुल के निकट तक 4.5 किलोमीटर पथ में तीन किलोमीटर तक पीचिग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष डेढ़ किलोमीटर पथ निर्माण कार्य में मिट्टी भराई कार्य पूर्ण होने की कगार पर है। इसके अलावा पुल के उत्तरी छोर से नीचे सड़क तक 633 मीटर की दूरी के लिए 19 छोटे बड़े पीलर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस पाए के ऊपर ढलान तक ऊपरी छत का स्ट्रक्चर चढ़ाने का कार्य जारी है। यह दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2022 में सड़क से आवागमन शुरू हो जाएगा। स्थानीय लोगों को बाइपास पथ से कम स्वीकार नहीं :

मुंगेर रेल सह सड़क पुल से संबद्ध एनएच 333 (क) के निर्माण के साथ ही बाईपास पथ निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी थी। उस समय से ही विभिन्न संस्थाओं किसान संघर्ष मोर्चा आदि द्वारा गाइड बांध होते हुए बाइपास पथ निर्माण एवं पुल से संबद्ध करने की मांग जोर शोर से उठाई गई। तत्कालीन डीएम ने स्थानीय लगभग दो लाख की आबादी की मांग को आवश्यक समझ संज्ञान में लिया। अधिकारियों के साथ संभावित पथ के रूट का निरीक्षण भी किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर एनएचएआइ के अधिकारियों को पत्र भी भेजे। द्रुत गति से कार्यवाही होते देख लोगों में बाइपास पथ की आस जगने लगी। परंतु, अब तक इस ओर किसी प्रकार की प्रगति नहीं देख लोगों में निराशा छा गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त निर्माणाधीन पथ से न तो स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचेगा न ही स्थानीय व्यापारियों को। पुल पार करने के लिए पहले उन्हें एनएच 31 तक पांच किलोमीटर जाना होगा। फिर पुन: निर्मित पथ से पांच किलोमीटर तक पुल तक जाने के बाद लोग पुल पार कर सकेंगे। कुल मिलाकर दस किलोमीटर की यात्रा के बाद पुल तक पहुंचेंगे, फिर मुंगेर पहुंचेंगे।

chat bot
आपका साथी