महाअभियान के दौरान भी कम पड़े टीके, लौटे लाभुक

बेगूसराय जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। महाअभियान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 08:26 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 08:26 PM (IST)
महाअभियान के दौरान भी कम पड़े टीके, लौटे लाभुक
महाअभियान के दौरान भी कम पड़े टीके, लौटे लाभुक

बेगूसराय : जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। महाअभियान के तहत नगर निगम के 16 वार्डों समेत छह स्थाई टीकाकरण केंद्र पर बड़ी संख्या में लाभुकों को टीका लगाया गया। महाअभियान के बाद भी दिनकर भवन, लोहियानगर, ज्ञानभारती स्कूल स्थित टीकाकरण केंद्रों पर दोपहर बाद ही वैक्सीन खत्म होने लगी। सदर अस्पताल से दुबारा वैक्सीन मंगाने के बाद भी बड़ी संख्या में लाभुक बिना टीका लगवाए ही बैरंग लौट गए। केंद्रों पर शारीरिक दूरी के पालन व मास्क के अनिवार्य उपयोग के नियमों की जमकर अनदेखी हुई।

ज्ञानभारती स्कूल में 500 को लगे टीके

नगर निगम वार्ड 12 स्थित ज्ञानभारती स्कूल में महाअभियान को लेकर बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर 500 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लाभुक बिना टीका लगाए ही वापस लौट गए। सुबह इस केंद्र पर 300 लाभुकों के लिए टीका उपलब्ध कराया गया, लेकिन दोपहर तक ही टीके की किल्लत हो देखते हुए अतिरिक्त 200 लाभुकों के लिए टीका उपलब्ध कराया गया।

दिनकर भवन में 1217 लाभुकों को लगा टीका

जिला मुख्यालय के स्थायी टीकाकरण केंद्र दिनकर भवन में मंगलवार को 1217 महिला पुरुष लाभुकों को टीका लगाया गया। महाअभियान को लेकर सुबह सात बजे से ही लाभुकों की भीड़ जुटी रही। दोपहर बाद टीका कम होने पर सदर अस्पताल में अतिरिक्त डोज मंगाने के बाद भी बड़ी संख्या में लाभुक बिना टीका लगाए ही लौट गए। औसतन एक हजार से अधिक लोगों को यहां टीका लगाया जा रहा है।

एएनएम हास्टल में बढ़ा दूसरे डोज लेने वालों की संख्या

सदर अस्पताल के एएनएम हास्टल स्थित टीकाकरण केंद्र पर दूसरी डोज के लिए अलग से प्रविधान किए जाने के बाद यहां दूसरा डोज लेने वालों लाभुकों की संख्या बढ़ी है। दोपहर तक यहां करीब दूसरा डोज लेने वालों लाभुकों की संख्या 200 के पार पहुंच चुकी थी वहीं पहले डोज के लिए भी लाभुक लगातार जुट रहे थे। यहां औसतन 500 लाभुकों को टीका लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी